फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP leader Raghav Chadha said -why the government is giving vaccines to those who send terrorists to our country

पाक को वैक्सीन क्यों : आप नेता राघव चड्ढा ने कहा- जो हमारे देश में आतंकी भेजता है, उसे टीके क्यों दे रही सरकार

Fri, 09 Apr 2021 11:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 09 Apr 2021 11:41 PM IST
सार

  • सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग
  • राज्यों में टीकों की आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

विज्ञापन
AAP leader Raghav Chadha said -why the government is giving vaccines to those who send terrorists to our country
राघव चड्ढा - फोटो : Social Media

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवादी भेजता है, उनके द्वारा हमारे सैनिकों और नागरिकों की हत्याएं कराता है, इसके बावजूद सरकार उसे वैक्सीन भेजने की तैयारी क्यों कर रही है? 

विज्ञापन


चड्ढा ने आगे कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान को यह वैक्सीन तब भेज रही है, जब हमारे ही देश के अनेक राज्यों के पास अपने ही नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को वैक्सीन भेजने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए और देश के सभी राज्यों को उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


राघव चढ्ढा ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान को छह करोड़ वैक्सीन के डोज निर्यात करने जा रही है। इस निर्णय को बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने वैक्सीन के 6.45 करोड़ डोज 84 देशों को निर्यात कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों के पास टीकों की किल्लत
आप नेता ने कहा कि आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड के पास केवल 2 दिन, ओडिशा के पास 4 दिन और छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के पास केवल 5 दिन के वैक्सीन डोज बचे हैं। वैक्सीन के डोज खत्म होने से पुणे में 109, मुंबई में 26 और ओडिशा में 700 से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो चुके हैं।


विदेशों में छवि चमकाना चाहती है सरकार
चढ्ढा ने कहा कि एक तरफ सरकार विदेशों में अपनी छवि चमकाना चाहती है, वहीं वह यह नहीं देख रही है कि विदेश की सरकारें अपने नागरिकों को ही वैक्सीन लगा रही हैं। अब तक अमेरिका ने अपनी पूरी आबादी को दो बार, ब्रिटेन ने तीन बार, कनाडा ने साढ़े तीन बार, हंगरी ने ढाई बार अपने देश की पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने का इंतजाम कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed