फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP leader Gopal Rai said MCD byelection is semifinal to remove BJP from local bodies

गोपाल राय ने कहा- एमसीडी उपचुनाव भाजपा को निगम से हटाने के अभियान का सेमीफाइनल

Sun, 21 Feb 2021 09:08 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 21 Feb 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
AAP leader Gopal Rai said MCD byelection is semifinal to remove BJP from local bodies
गोपाल राय - फोटो : एएनआई (फाइल)

दिल्ली नगर निगमों के लिए हो रहे उपचुनाव में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में नगर निगमों में केवल भ्रष्टाचार होता रहा है। अब उससे मुक्ति पाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि निगमों को भाजपा से मुक्त कराने के मामले में ये उपचुनाव सेमीफाइनल की तरह होंगे। वे सीलमपुर विधानसभा के चौहान बांगरबार्ड में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन



गोपाल राय ने कहा कि इस समय पांच वार्डों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। लेकिन ये केवल उपचुनाव नहीं हैं। इन उपचुनावों से ही भाजपा को निगम से हटाने का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन वाली तीनों नगर निगमों के अंदर कोई भी काम बिना घूस के पूरा नहीं होता है। लोगों को अपने परिवार के लिए एक प्रमाण पत्र चाहिए हो या किसी बच्चे के लिए कोई प्रमाण पत्र बनवाना हो, बिना घूस दिए कोई काम नहीं होता है। इस भ्रष्टाचार की संस्कृति से अब मुक्ति पाने का समय आ गया है।
विज्ञापन


राय ने कांग्रेस पर भी करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि अब जनता को समझ आ गया है कि चुनावों में कांग्रेस को वोट देने का कोई महत्त्व नहीं है क्योंकि कांग्रेस भी भ्रष्टाचार की राजनीति को अपनाती है। लेकिन जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, लोगों ने देखा है कि बिना टैक्स बढ़ाए भी जनता को बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी के निगमों में सत्ता में आते ही दिल्ली का तेज विकास होगा और दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed