{"_id":"69381714db0bb11e800a3c28","slug":"aap-leader-anurag-dhanda-attacks-haryana-government-says-government-has-failed-to-provide-jobs-to-youth-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP: आप नेता अनुराग ढांडा का हरियाणा सरकार पर हमला, कहा- सरकार युवाओं को नौकरी देने में असफल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAP: आप नेता अनुराग ढांडा का हरियाणा सरकार पर हमला, कहा- सरकार युवाओं को नौकरी देने में असफल
Tue, 09 Dec 2025 06:03 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:03 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने मंगलवार को हरियाणा सरकार पर हमला किया। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार ने राज्य की नौकरियों की व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया है। वहीं, पंजाब सरकार 2022 से अब तक 60 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है।
विज्ञापन
अनुराग ढांडा
- फोटो : आम आदमी पार्टी
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने मंगलवार को में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने राज्य की नौकरियों की व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया है। जहां पंजाब सरकार 2022 से अब तक 60 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और एक भी भर्ती न तो कोर्ट में अटकी, न ही पेपर लीक हुआ, वहीं हरियाणा में युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार करीब 2 लाख नौकरियों देने का दावा करती है, लेकिन हकीकत में केवल 1 लाख 20 हजार पदों की भर्ती पूरी हुई। इनमें से लगभग 25 हजार उम्मीदवार ग्रुप डी से ग्रुप सी में चले गए, जिसके कारण ये पद फिर से खाली हो गए। इससे साबित होता है कि सरकार सिर्फ दिखावटी आंकड़े पेश कर रही है, असल में युवाओं को रोजगार देने का इरादा बिल्कुल नहीं है। इसके अलावा करीब 20 से 25 हजार विभिन्न विभागों के पद आज भी कोर्ट केस में फंसे हुए हैं। इन ग्यारह वर्षों में करीब 50 हजार कर्मचारी रिटायर हुए, लेकिन नई नौकरियों का ग्राफ लगातार गिरता गया और वास्तविक रूप से केवल 20 से 25 हजार युवाओं को ही नौकरी मिल पाई।
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: बिना CJI के मुख्य चुनाव आयुक्त को क्यों चुनना चाहते हैं PM? चुनाव सुधार पर राहुल ने उठाए ये सवाल
विज्ञापन
अनुराग ढांडा ने असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश की हाल की भर्ती प्रक्रिया को उदाहरण के रूप में रखते हुए उन्होंने बताया कि 613 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन लिखित परीक्षा में केवल 151 युवा ही पास किए , हरियाणा के वही युवा जो देश भर में NET–JRF टॉपर, गोल्ड मेडलिस्ट और प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं, उन्हें एचपीएससी जैसी संस्था ने राज्य की परीक्षा में 35% तक अंक नहीं दिए। यह सरकार की परीक्षा प्रणाली और नीयत दोनों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में तीन हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार काफी समय बाद भर्ती जारी करती है और फिर उनमें भी आधे से ज्यादा पद खाली छोड़ देती है।
यह भी पढ़ें- AAP: 'जेल में बंद किसानों से मिलने नहीं दिया गया', केजरीवाल बोले- अंग्रेजों से भी ज्यादा क्रूर गुजरात सरकार
अनुराग ढांडा ने कहा कि कई महत्वपूर्ण भर्तियों में सरकार जानबूझकर खामियां छोड़ती है ताकि वे कोर्ट में फंस जाएं और महीनों–वर्षों तक नियुक्तियां न हो पाएं। इसके साथ ही चिंताजनक बात यह है कि सरकार अब बाहरी राज्यों के लोगों को बिना डोमिसाइल आवेदन की अनुमति दे रही है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार सीईटी ग्रुप सी क्वालिफाइंग उम्मीदवारों का डेटा छुपा रही है क्योंकि सच्चाई सामने आने पर उनकी “नौकरी चोरी” का खेल उजागर हो जाएगा। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा, यदि भाजपा सरकार ईमानदार है, तो बताएं कि कितने अभ्यर्थियों ने CET ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा पास की है।