फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party leader Raghav Chadha asked Congress, is the Punjab government taking scam money to the high command

सवाल : आप नेता राघव चड्ढा ने कांग्रेस से पूछा- क्या घोटाले का पैसा हाईकमान तक पहुंचा रही पंजाब सरकार

Fri, 04 Jun 2021 10:53 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 04 Jun 2021 10:53 PM IST
सार

उन्होंने पूछा कि कैप्टन सरकार ने सरकारी वैक्सीन केंद्र बंद करके निजी अस्पतालों को वैक्सीन के 3100 रुपए वसूलने की इजाजत क्यों दी। इसका जवाब पंजाब के लोगों को दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party leader Raghav Chadha asked Congress, is the Punjab government taking scam money to the high command
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने पंजाब की कैप्टन सरकार पर कोरोना वैक्सीन के मामले में घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में जहां एक तरफ आम आदमी के लिए सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन नहीं मिल रही थी, वहीं इसे प्राइवेट अस्पतालों को बेचा जा रहा था और इसके जरिये कमाई की जा रही थी। उन्होंने इसे बड़ा घोटाला करार देते हुए पूछा कि पंजाब सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या वह इस घोटाले का पैसा कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचा रही थी।

विज्ञापन


पंजाब में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कैप्टन सरकार की निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने की नीति पर भी सवाल पूछे हैं। आप नेता ने पूछा है कि क्या कांग्रेस इस तरह भाजपा की आपदा में अवसर वाली नीति पर चल रही थी। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने राज्य सरकार के कोटे वाली वैक्सीन 400 रुपये प्रति डोज खरीदी थी? परंतु यह वैक्सीन कैप्टन सरकार ने आगे निजी अस्पतालों को 1060 रुपए प्रति डोज में बेचकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। सरकार ने निजी अस्पतालों को पंजाब की जनता से आर्थिक लूट करने की इजाजत दे दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह को इन सवालों का जवाब देना चाहिए कि जब दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को मुफ्त में टीका लगा सकती है तो पंजाब की कांग्रेस सरकार क्यों नहीं लगा रही? 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि कैप्टन सरकार ने सरकारी वैक्सीन केंद्र बंद करके निजी अस्पतालों को वैक्सीन के 3100 रुपए वसूलने की इजाजत क्यों दी। उन्होंंने कहा कि पंजाब के लोगों को बताया जाए कि निःशुल्क टीके की कालाबाजारी करके इकट्ठा किए गए करोड़ों रुपये कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed