फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aam Aadmi Party candidate from Malviya Nagar Somnath Bharti took dig at BJP and Election Commission

Election: 'चुनाव आयोग भाजपा का दास, पानी में डूबकर मर जाना चाहिए', AAP नेता सोमनाथ भारती का बयान

Fri, 07 Feb 2025 04:02 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2025 04:02 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के विधायक और मालवीय नगर से पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने अमर उजाला से कहा कि महाराष्ट्र सहित कई राज्यों का अनुभव बताता है कि भाजपा इसी तरह विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाती है। वह दिल्ली में भी इसी तरह का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party candidate from Malviya Nagar Somnath Bharti took dig at BJP and Election Commission
आप नेता सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। इसके ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों-प्रत्याशियों की बैठक बुलाई। केजरीवाल ने बैठक में अपने सभी नेताओं, विधायकों-प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान पूरी सतर्कता के साथ मतगणना केंद्र पर डटे रहने का निर्देश दिया है। ज्यादातर एग्जिट पोल के भाजपा के पक्ष में होने के बाद भी आम आदमी पार्टी नेताओं को भरोसा है कि वे चौथी बार भी दिल्ली में सरकार बनाने में सफल रहेंगे। आप नेताओं का मानना है कि एक्जिट पोल में बढ़त दिखाकर भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त को सही ठहराने की कोशिश कर रही है, लेकिन पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि उनका एक भी विधायक-प्रत्याशी नहीं टूटेगा। 

विज्ञापन


चौथी बार सरकार बनाने के लिए आश्वस्त- सोमनाथ भारती
आम आदमी पार्टी के विधायक और मालवीय नगर से पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने अमर उजाला से कहा कि महाराष्ट्र सहित कई राज्यों का अनुभव बताता है कि भाजपा इसी तरह विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाती है। वह दिल्ली में भी इसी तरह का प्रयास कर रही है। लेकिन दिल्ली में भाजपा की यह कोशिश न पहले सफल हुई थी, न अब होगी। उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रहेंगे। 
विज्ञापन


भारती ने कहा कि उनकी पार्टी के कई नेताओं के पास फोन करके उन्हें सरकार बनने के बाद 15 करोड़ रुपये देने और मंत्री बनाने का लालच दिया जा रहा है। इसका अर्थ बहुत साफ है कि भाजपा को चुनाव में बहुमत नहीं मिल रहा है। वह अभी से बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए लोगों से संपर्क कर रही है। लेकिन उनके विधायक-प्रत्याशी बिकाऊ नहीं हैं और उनकी पार्टी का एक भी विधायक नहीं टूटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या मतगणना में धांधली हो सकती है?
आम आदमी पार्टी के कई नेता लगातार चुनाव आयोग पर अंगुली उठा रहे हैं। क्या उन्हें इस बात की आशंका है कि मतगणना के दौरान भी किसी तरह की गड़बड़ी की जा सकती है? अमर उजाला के इस प्रश्न पर सोमनाथ भारती ने कहा कि चुनाव आयोग उनका (भाजपा का) दास है। वे ऑन रिकॉर्ड यह बात  कह रहे हैं। उन्हें इस बात की आशंका है कि मतगणना के दौरान भी गड़बड़ी करने की कोशिश की जा सकती है। लेकिन वे ऐसा होने नहीं देंगे।

बैठक में क्या हुआ?
अरविंद केजरीवाल ने बैठक में विधायकों-प्रत्याशियों को क्या निर्देश दिया है? इस प्रश्न पर सोमनाथ भारती ने कहा कि उनके नेता ने मतगणना केंद्र पर डटे रहने और सतर्क रहने का निर्देश दिया है। चुनावी मतगणना में भी धांधली हो सकती है। लेकिन यदि वे ऐसा कुछ करने का प्रयास करते हैं तो वे डटकर इसका जवाब देंगे। सोमनाथ भारती ने कहा कि कुछ भी गड़बड़ होती है तो उनके लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खुला हुआ है। उसके बिना कोई उनकी बात नहीं सुनता है। यदि चुनाव परिणाम में किसी तरह गलत करने की कोशिश की जाती है तो वे तुरंत सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने के लिए तैयार रहेंगे। 

अरविंद केजरीवाल पर शराब घोटाले का मामला अभी भी विचाराधीन है। क्या एक बार फिर उनके जेल जाने की स्थिति बन सकती है? अमर उजाला के इस प्रश्न पर वरिष्ठ वकील सोमनाथ भारती ने कहा कि यह पूरा मामला आधारहीन है। जैसे ही केस की सुनवाई शुरू होगी, यह पूरा मामला खत्म हो जाएगा।   

    
मेरे पास आया था फोन- विनय मिश्रा 
आम आदमी पार्टी नेता और द्वारका सीट से पार्टी के प्रत्याशी विनय कुमार मिश्रा ने अमर उजाला से कहा कि उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उनसे कहा था कि यदि वे चुनाव के बाद 'दूसरी पार्टी' का समर्थन करें तो उन्हें इसका लाभ मिल सकता है। यह पूछने पर कि क्या फोन करने वाले ने स्वयं को भाजपा का नेता या कार्यकर्ता बताया था, विनय मिश्रा ने कहा कि यह 'गाली-गलौज करने' वाली पार्टी के ही लोग हो सकते हैं। मिश्रा ने कहा कि वे सही मंच पर जब उनसे पूछा जाएगा तब इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed