फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya Thackeray said Those genuinely corrupt wash off graft taint in BJP’s washing machine

Politics: 'जो सच में भ्रष्ट हैं वो BJP की वॉशिंग मशीन...', करीबी नेता की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे

Fri, 19 Jan 2024 09:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 Jan 2024 09:54 AM IST
सार

सूरज चव्हाण को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 22 जनवरी तक के लिए हिरासत में लिया गया है। चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के सहयोगी बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Aaditya Thackeray said Those genuinely corrupt wash off graft taint in BJP’s washing machine
शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

बीएमसी खिचड़ी कोविड घोटाला मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता सूरज चव्हाण को गिरफ्तार किए जाने पर पूर्व मंत्री और पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्षी नेता भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' में शामिल हो जाते हैं, तो उनके भ्रष्टाचार के सभी दाग 'धोकर' साफ कर दिए जाते हैं।

विज्ञापन


22 तक रहेंगे हिरासत में
जांच एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ के बाद चव्हाण को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 22 जनवरी तक हिरासत में लिया गया है। चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के सहयोगी बताए जाते हैं।
विज्ञापन


भाजपा की गोद में बैठ गए जाकर शिंदे
शिवसेना नेता ने गुरुवार को कहा, 'महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार का कायरतापूर्ण शासन है। मुख्यमंत्री भी कायर हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों से खुद को बचाने के लिए हमारी पार्टी को तोड़ दिया और भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग वास्तव में भ्रष्ट हैं
उन्होंने कहा, 'जो लोग वास्तव में भ्रष्ट हैं, वे वाशिंग मशीन में अपने भ्रष्टाचार के दाग को धोने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। जो लोग सच्चाई के लिए खड़े हुए और लोकतंत्र तथा कानून के शासन की बहाली के लिए लड़ रहे हैं, वे हमारे साथ हैं। '


सूरज पर यह है आरोप
ईडी ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) खिचड़ी कोविड 'घोटाले' के संबंध में बुधवार रात को चव्हाण को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, कोविड-19 के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी बांटने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की ओर से 8.64 करोड़ रुपये का ठेका देते समय अनियमितताएं की गई थीं। मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा का आरोप है कि प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी बांटने के लिए ठेके के लिए कीर्तिकर को 52 लाख रुपये, वहीं सूरज चव्हाण को फर्म से 37 लाख रुपये दिए गए।  यह कॉन्ट्रैक्ट बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed