Aadhar Update: इस दिन तक मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे आधार; 10 साल पुराने कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य
यूआईडीएआई ने लोगों से अपील की है कि मायआधार पोर्टल पर जाकर मुफ्त में डॉक्यूमेंट अपडेट फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं। डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा, लेकिन आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये फीस देने होगा।
विस्तार
अगर आप अपने आधार में ऑनलाइन जाकर कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो अब बिल्कुल मुफ्त में कर सकेंगे। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने नागरिकों को मुफ्त में आधार के लिए ऑनलाइन दस्तावेज (डॉक्यूमेंट) अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। यह सुविधा 14 जून तक जारी रहेगी। 10 साल पुराना आधार कार्ड होने पर इसे अनिवार्य तौर पर अपडेट कराना होगा।
यूआईडीएआई ने लोगों से अपील की है कि मायआधार पोर्टल पर जाकर मुफ्त में दस्तावेजों को अपडेट फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं। दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा, लेकिन आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये फीस देने होगा। इससे पहले, निवासियों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।
यह भी पढ़ें: Aadhaar- अब और सुरक्षित हुआ आधार...किसी ने किया दुरुपयोग तो फौरन चलेगा पता
आधिकारिक बयान में कहा गया है, यूआईडीएआई ने निवासियों को अपने आधार के दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति देने का फैसला किया, यह एक जन केंद्रित कदम है, जो लाखों निवासियों को लाभान्वित करेगा। मुफ्त सेवा अगले तीन महीनों (यानि 15 मार्च से 14 जून 2023 तक) के लिए उपलब्ध है।
'आधार नामांकन और अद्यतन विनियम, 2016' के अनुसार, आधार नंबर धारक, आधार के लिए नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरा होने पर पहचान प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण (पीओए) दस्तावेज जमा करके कम से कम एक बार आधार में अपने सहायक दस्तावेजों को अपडेट कर सकते हैं, ताकि उनकी जानकारी की निरंतर सटीकता सुनिश्चित की जा सके।
बयान में कहा गया है, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सेवा केवल माय आधार पोर्टल पर मुफ्त है और फिजिकल आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क आकर्षित करना जारी रखेगी, जैसा कि पहले हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.