{"_id":"58e646e64f1c1bf5465b7dbc","slug":"aadhaar-card-is-applicable-for-expats-who-stay-in-india-for-182-days-or-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"182 या उससे अधिक दिन भारत में रहने वाले विदेशी भ्ाी बनवा सकेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
182 या उससे अधिक दिन भारत में रहने वाले विदेशी भ्ाी बनवा सकेंगे आधार कार्ड
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
aadhar card
भारतीयों के लिए ही नहीं अब विदेशियों के लिए भी भारत सरकार ने आधार कार्ड जारी करने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि जो विदेशी भारत में 182 या उससे अधिक दिन से रह रहे हैं और कर चुकाते हैं, उनका आधार कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इकॉनोमिक टाइम्स की ख्ाबर के मुताबिक बुधवार को इस बात की जानकारी सेंट्रल बोर्ड और डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) ने एक बयान जारी कर दी। वहीं, सीबीडीटी ने जारी अपने बयानों में कहा कि " आधार या नामांकन आईडी का अप्लाई केवल उस व्यक्ति के लिए ही लागू होगा जो आधार नंबर प्राप्त करने के लिए योग्य है।"
विज्ञापन
इस संबंध में पर्सनल टैक्स,पीडब्ल्यूसी के नेता कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकार विदेशों में अपने दूतावास और उच्चायोग के माध्यम से आधार प्राप्त करने की सुविधा प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
