{"_id":"69f73d856a0c5d158c090bc3","slug":"aadhaar-card-design-change-govt-rejects-aadhaar-claims-uidai-official-statement-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड का नहीं बदलेगा डिजाइन: सरकार ने सोशल मीडिया दावे को बताया भ्रामक, आप भी रहें सावधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आधार कार्ड का नहीं बदलेगा डिजाइन: सरकार ने सोशल मीडिया दावे को बताया भ्रामक, आप भी रहें सावधान
Sun, 03 May 2026 05:50 PM IST
राकेश कुमार
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 03 May 2026 05:50 PM IST
सार
आधार कार्ड के छोटे और नए डिजाइन की खबरें महज अफवाह हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान स्वरूप में कोई बदलाव नहीं होगा, इसलिए फर्जी वायरल रिपोर्टों से पूरी तरह सावधान रहें। सरकार ने और क्या-क्या कहा है? जानिए...
विज्ञापन
आधार कार्ड की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने आधार कार्ड के डिजाइन में बदलाव से जुड़ी तमाम खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। रविवार को सरकार ने उन रिपोर्टों को पूरी तरह भ्रामक बताया जिनमें दावा किया गया था कि आधार कार्ड का स्वरूप बदला जा रहा है। सरकार ने कहा कि आधार को केवल फोटो और क्यूआर कोड वाले छोटे फॉर्मेट में बदलने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
सरकार ने दी सख्त चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने कहा कि आधार के फॉर्मेट में बदलाव का सुझाव देने वाली खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह गलत हैं। मंत्रालय के मुताबिक, समय-समय पर ऐसी खबरें और पोस्ट सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि साल के अंत तक आधार का लुक बदल जाएगा। इसमें केवल एक फोटो और क्यूआर कोड होने की बात कही जा रही है। यह जानकारी सही नहीं है। ऐसी किसी भी योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Aadhar Update: आधार कार्ड के 10 साल हो गए तो करा लें अपडेट, वरना मिलने वाली सुविधाओं में आएगी अड़चन
विज्ञापन
जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इस तरह की फर्जी खबरें जनता के मन में अनावश्यक भ्रम पैदा कर रही हैं। सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। इसके अलावा पीआईबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्तियों को ही अधिकृत जानकारी का स्रोत मानें। सरकार ने मीडिया संस्थानों से भी अपील की है कि वे ऐसी अपुष्ट सूचनाओं को बढ़ावा न दें।
आधार का व्यापक महत्व
आधार दुनिया की सबसे बड़ी बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली बन चुकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में लगभग 134 करोड़ आधार उपयोगकर्ता हैं। अब तक आधार के जरिए 17,000 करोड़ से अधिक प्रमाणीकरण लेनदेन किए जा चुके हैं। यूआईडीएआई की ओर से प्रबंधित यह तंत्र विभिन्न सेवाओं के लिए पहचान सत्यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के ऐसे भ्रामक पोस्ट को नजरअंदाज करें।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन