{"_id":"609346f449ed7161fb48fa3b","slug":"a-writ-petition-is-filed-in-bombay-hc-seeking-z-plus-security-for-adar-poonawallah-and-his-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदार पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अदार पूनावाला को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
Thu, 06 May 2021 07:14 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 06 May 2021 07:14 AM IST
सार
- सीरम संस्थान के सीईओ अदार पूनावाला को भारत सरकार ने सीआरपीएफ की ‘वाय' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी
विज्ञापन
अदार पूनावाला
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन बना रही सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला और उनके परिवार को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की गई है। इसके लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। फिलहाल उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और वे ब्रिटेन में हैं।
सीरम संस्थान के सीईओ अदार पूनावाला को भारत सरकार ने सीआरपीएफ की ‘वाय' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। गृह मंत्रालय ने इसके लिए आदेश जारी किए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया था कि सीआरपीएफ के सुरक्षा कर्मी पूरे देश में उनकी सुरक्षा करेंगे।
विज्ञापन
पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियमन कार्य के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूनावाला को सुरक्षा देने का आग्रह किया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया।
भारत में लगाए जा रहे दो कोविड-19 रोधी टीकों में से ‘कोविशील्ड’ टीके का विनिर्माण एसआईआई कर रहा है। अपने पत्र में सिंह ने कहा था कि कोविड-19 टीके की आपूर्ति को लेकर विभिन्न समूहों से पूनावाला को धमकियां मिल रही हैं।
मिल रही थीं धमकियां
कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशील्ड की निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने खुद बताया था कि उन्हें वैक्सीन के लिए देश के ताकतवर लोग धमका रहे हैं। इसलिए वे अभी ब्रिटेन से भारत नहीं लौटेंगे। देश में महामारी थम नहीं रही है, टीकों की किल्लत हो रही है, इस बीच वैक्सीन के लिए दबाव बनाने और धमकी भरे फोन करने के मामले का सामने आना चिंता पैदा करने वाला है।
सब भार मेरे कंधों पर आ पड़ा है, अकेले के वश की बात नहीं
देश में कोरोना की दूसरी विनाशकारी लहर के बीच अदार पूनावाला ने कोविड-19 की वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने लेकर अपने ऊपर भारी दबाव की भी बात कही थी। उन्होंने कहा कि सब भार उनके सिर पर पड़ रहा है, जबकि यह काम उनके अकेले के वश का नहीं है।
विज्ञापन
A writ petition is filed in Bombay HC seeking Z plus security for Adar Poonawallah and his family. pic.twitter.com/cWsX1V6c0C
— ANI (@ANI) May 6, 2021विज्ञापन