फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A wall collapse in factory in Maharashtra, Road jaam and domilation after death of labour.

महाराष्ट्र में जेसीबी के धक्के से दीवार ढहने से एक कर्मचारी की मौत, परिजनों ने काटा बवाल

Thu, 03 Jan 2019 03:12 PM IST
आसिम खान भाषा, पालघर
भाषा, पालघर Published by: आसिम खान Updated Thu, 03 Jan 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कारखाने की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना बुधवार की है, जब दीवार का मलबा परिसर में काम कर रहे 38 वर्षीय संतोष पाटिल के ऊपर गिर गया।मौके पर ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। बाद में परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए तोड़फोड़ व हंगामा किया।लोगों ने सड़क भी जाम किया। मुआवजा के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पालघर जिला पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को वाडा तालुका के नारे गांव में एक निजी कंपनी के जिप्सम कारखाने की साइट पर घटना हुई, जब वहां तैनात एक जेसीबी मशीन ने गलती से दीवार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कंपनी के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने भिवंडी-वाडा मार्ग जाम कर दिया और शव लेने से इंकार कर दिया। परिजन कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का मामला दर्ज करने और कर्मचारी की मौत के लिए मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। परिजनों ने कंपनी के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की और सुरक्षा गार्ड के केबिन को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वाडा पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन मुआवजा देने के लिए सहमत हो गया। पुलिस ने बाद में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed