फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Thursday of accidents in Karnataka Car collides with truck, bus overturns on the road; dead, over injured

कर्नाटक में हादसों का गुरुवार: ट्रक से टकराई कार तो सड़क पर पलटी बस, पांच लोगों की मौत, 23 से ज्यादा हुए घायल

Thu, 20 Aug 2026 02:12 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, बंगलूरू
आईएएनएस, बंगलूरू Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 20 Aug 2026 02:12 PM IST
सार

कर्नाटक के हावेरी और मंड्या जिलों में हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत और 23 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हावेरी में कार खड़े ट्रक से टकराई, जबकि मंड्या में स्लीपर बस पलट गई। 

विज्ञापन
A Thursday of accidents in Karnataka Car collides with truck, bus overturns on the road;  dead, over injured
सड़क हादसा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के हावेरी और मंड्या जिलों में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं,  23 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


कहां हुई दोनों घटना? 
कर्नाटक के उडुपी जिले में एक अलग घटना में ब्रह्मावर कस्बे के पास एक निजी बस में आग लगने से सात यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। वहीं, हावेरी जिले के राणेबेन्नूर कस्बे के बाहरी इलाके में चालागेरी क्रॉस के पास गुरुवार तड़के एक कार खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान 27 वर्षीय सिद्धार्थ, 29 वर्षीय हसनमुखी और 51 वर्षीय यशोदा बाई के रूप में हुई है। तीनों दावणगेरे शहर के निवासी थे। घायलों सौंदर्या, सिंधु और एक वर्षीय काश्वाश्री को उपचार के लिए दावणगेरे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज किया
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार राणेबेन्नूर से दावणगेरे की ओर जा रही थी, तभी वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। राणेबेन्नूर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक अन्य दुर्घटना में मंड्या जिले के बेल्लूर टोल के पास एक निजी स्लीपर बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

यह हादसा मंगलुरु-बंगलूरू राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस पहले सड़क किनारे लगे एक साइनबोर्ड से टकराई और फिर पलट गई। पुलिस को आशंका है कि तेज रफ्तार हादसे का कारण हो सकती है। घायलों को उपचार के लिए बेल्लूर कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

निजी बस में कैसे लगी आग?
इस बीच, उडुपी जिले के ब्रह्मावर के पास एक निजी बस में आग लगने की घटना में सात यात्री सुरक्षित बच निकले। यह बस उडुपी से सागर की ओर जा रही थी, तभी वाहन के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद बस के इलेक्ट्रिकल बॉक्स में आग लग गई और धीरे-धीरे फैलने लगी।


कंडक्टर ने तुरंत बस रुकवाई और सभी सात यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उडुपी के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed