{"_id":"5902b3414f1c1b621dc0bd8f","slug":"a-survey-repot-says-karnataka-is-the-most-corrupt-state-in-the-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सबसे भ्रष्ट राज्यों की सूची में टॉप पर कर्नाटकः सर्वे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश के सबसे भ्रष्ट राज्यों की सूची में टॉप पर कर्नाटकः सर्वे
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
corruption (file Photo)
- फोटो : social media
सरकारी काम कराने में रिश्वत देने वाले राज्यों की एक सूची तैयार की गई है, जिसमें कर्नाटक देश के सबसे भ्रष्ट राज्यों की सूची में टॉप पर है। यह दावा एक एनजीओ के जरिये कराए गए सर्वे में किया गया है। कर्नाटक के बाद आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का नंबर सबसे ज्यादा भ्रष्ट राज्यों की सूची में है।
विज्ञापन
वहीं हिमाचल प्रदेश, केरल और छत्तीसगढ़ सबसे कम भ्रष्ट राज्यों की सूची में हैं। यह सर्वे सेंट्रल फॉर मीडिया स्टडीज की ओर से कराया गया है। इस सर्वे में 20 राज्यों के शहरी और ग्रामीण इलाके के 3,000 लोगों की राय ली गई है।
विज्ञापन
सर्वे के अनुसार पिछले एक साल में एक तिहाई लोगों को सरकारी काम कराने के लिए भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा है। वहीं 2005 में कराए गए एक सर्वे में 53 फीसद लोगों ने सरकारी काम कराने के लिए घूस देने की बात कही थी। इसके अलावा सर्वे रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आधे से ज्यादा लोगों ने इस बात को माना है कि नोटबंदी के दौरान पब्लिक सर्विसेज के भ्रष्टाचार में काफी गिरावट आई थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2017 में 20 राज्यों में 10 सरकारी विभागों में लोगों ने 6,350 करोड़ रुपये घूस के तौर पर दिया है। वहीं 2005 में घूस देने का यह आंकड़ा 20,500 करोड़ रुपये था।