फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A strange incident happened with MP Shashi Tharoor, a monkey ran towards him, hugged him and...

Shashi Tharoor: सांसद शशि थरूर के साथ हुआ अजीबोगरीब वाकया, बंदर दौड़कर उनके पास आया, गले लगाया और...

Wed, 04 Dec 2024 05:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 04 Dec 2024 05:10 PM IST
सार

शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आज एक असाधारण अनुभव हुआ। सुबह जब मैं बगीचे में बैठकर अखबार पढ़ रहा था, तो एक बंदर अंदर आया, सीधे मेरी ओर बढ़ा और मेरी गोद में बैठ गया। उसने हमारे द्वारा दिए गए कुछ केले खा लिए, मुझे गले लगाया और अपना सिर मेरी छाती पर टिकाकर सो गया।

विज्ञापन
A strange incident happened with MP Shashi Tharoor, a monkey ran towards him, hugged him and...
सांसद थरूर की गोद में बैठा बंदर। - फोटो : एक्स/@ShashiTharoor

विस्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के साथ अजीबोगरीब वाकया हुआ। उनके पास एक बंदर दौड़कर आया। बंदर ने सांसद थरूर को गले लगाया और फिर उनकी छाती पर सिर रखकर सो गया। सांसद ने एक्स पर पोस्ट में बंदर के साथ फोटो साझा करते हुए पूरा वाकया बताया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया। यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि आज एक असाधारण अनुभव हुआ। सुबह जब मैं बगीचे में बैठकर अखबार पढ़ रहा था, तो एक बंदर अंदर आया, सीधे मेरी ओर बढ़ा और मेरी गोद में बैठ गया। उसने हमारे द्वारा दिए गए कुछ केले खा लिए, मुझे गले लगाया और अपना सिर मेरी छाती पर टिकाकर सो गया। जब मैं धीरे से उठने लगा, वह छलांग लगाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि वन्यजीवों के प्रति मेरे अंदर श्रद्धा है। हालांकि मैं बंदर के हमला करने को लेकर चिंतित था। मगर मैं शांत रहा और बंदर की उपस्थिति को खतरे से मुक्त मानते हुए उसका स्वागत किया। मुझे खुशी है कि मेरी आस्था सही साबित हुई और हमारी मुलाकात पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौम्य रही। शशि थरूर की ओर से साझा की गईं तस्वीरों में दिख रहा है कि बंदर उनकी गोद में बैठकर केले खा रहा है और सो रहा है। सांसद अखबार पढ़ते नजर आ रहे हैं और बंदर उनकी गोद में बैठा है।


इसे लेकर एक एक्स यूजर ने लिखा कि आपको हनुमानजी का आशीर्वाद मिला है। मैंने सभी तस्वीरों को ज़ूम करके यह पता लगाया कि सबसे अच्छा सांसद कौन सा अखबार पढ़ रहा है। एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि प्रकृति के साथ सुंदर मिलन! ऐसे क्षण हमें अन्य प्राणियों के साथ हमारे गहरे, अव्यक्त संबंध की याद दिलाते हैं। उस बंदर का भरोसा आपकी दयालुता के बारे में बहुत कुछ कहता है। ऐसे अनुभव हमें रुकने और शब्दों से परे जीवन की सादगी और गर्मजोशी की सराहना करने के लिए प्रेरित करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed