फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A research has shown that corona virus can remain on the face mask for more than 7 days

कोरोना से बचाने वाला 'फेस मास्क' एक झटके में बना सकता है कोविड-19 का मरीज

Tue, 07 Apr 2020 02:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 07 Apr 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
A research has shown that corona virus can remain on the face mask for more than 7 days
ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टर का निधन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस को रोकने के लिए फेस मास्क सबसे जरूरी चीज है, जिसका इस्तेमाल इस समय पूरी दुनिया कर रही है। दरअसल हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस की अब तक कोई भी दवा या वैक्सीन नहीं बनी है। ऐसे में बचाव ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोरोना वायरस से बचाने वाला यह फेस मास्क आपको एक झटके में कोविड-19 का मरीज बना सकता है? नहीं, तो आपको यह खबर ध्यान से पढ़नी चाहिए, क्योंकि एक शोध में पता चला है कि फेस मास्क पर कोरोना वायरस सात दिनों के बाद तक जिंदा रह सकता है।

विज्ञापन


दरअसल यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के शोधकर्ताओं की तरफ से बताया गया है कि फेस/सर्जिकल मास्क पर कोरोना वायरस एक हफ्ते से भी ज्यादा समय तक जिंदा रह सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक अनुकूल वातावरण मिलने पर यह वायरस लंबे समय तक जिंदा रह सकता है। इसको लेकर शोधकर्ताओं ने कई अलग-अलग तापमान और स्थितियों में इस वायरस के व्यवहार का पता लगाया। शोधकर्ताओं के परीक्षण में पाया गया कि कमरे के तापमान पर कोरोना वायरस अलग-अलग सतहों पर अलग-अलग समय तक जिंदा रहता है। जैसे,

विज्ञापन
  • टिश्यू पेपर और प्रिंटिंग पर कोरोना वायरस तीन घंटे से भी कम समय तक जिंदा रहता है। 
  • कपड़ों और लकड़ी पर कोरोना वायरस दूसरे दिन मर जाता है। 
  • ग्लास और नोट पर कोरोना वायरस चार दिन तक रहता है।
  • स्टील और प्लास्टिक की सतह पर कोरोना वायरस चार से सात दिन तक रह सकता है।
  • सर्जिकल मास्क पर कोरोना वायरस सात दिन या इससे ज्यादा समय तक भी जिंदा रह सकता है।

ऐसे में शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि मास्क पहने के बाद उसे न छुएं। अगर मास्क को छूना भी पड़े तो हाथ को कही और न छुएं और इसे तुरंत साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें। शोधकर्ताओं ने बताया कि हाथ को धोने के बाद ही मुंह, चेहरे या नाक को छुएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि बाहर से लाए गए सामान को घर के अंदर लाते समय सावधानी बरतें। उनकी तरफ से बताया गया कि शॉपिंग बैग को डस्टबीन में फेंक दे। इसके अलावा अगर बैग के अंदर खराब होने वाला सामान नहीं है, तो इसे खाली करने से पहले एक दिन के लिए छोड़ दें। इससे काफी हद तक वायरस से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed