फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A record number of 918470 COVID19 tests conducted in a single day in the last 24 hours.

Covid-19: भारत की रिकवरी दर 74 फीसदी, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 918470 नमूनों की हुई जांच

Thu, 20 Aug 2020 04:15 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
A record number of 918470 COVID19 tests conducted in a single day in the last 24 hours.
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटों में 9,18,470 कोरोना टेस्ट किए गए। टेस्ट प्रति मिलियन की संख्या अब 23,668 हो गई है। भारत में अब तक लगभग 21 लाख लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर बढ़कर 74 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन

 

पिछले 24 घंटे में 69652 नए मामले सामने आए
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में एक बार फिर उछाल आया है। गुरुवार को सर्वाधिक 69,652 नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 28 लाख 36 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या करीब 21 लाख हो गई है और जांच में तेजी आई है। गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 977 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53,866 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 28,36,926 हो गए हैं, जिनमें से 6,86,395 लोगों का उपचार चल रहा है और 20,96,665 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉजिटिविटी रेट आठ प्रतिशत से कम
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 19 अगस्त तक कुल 3,26,61,252 नमूनों की जांच की गई। जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 9,18,470 नमूनों की जांच की गई। पॉजिटिविटी रेट आठ प्रतिशत से कम है।


पिछले 24 घंटे में 977 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 977 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 346 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक के 126, तमिलनाडु के 116, आंध्र प्रदेश के 86, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के 53-53, पंजाब के 23, मध्यप्रदेश के 18, गुजरात के 17, झारखंड के 15, उत्तराखंड के 14, राजस्थान के 12, बिहार और जम्मू-कश्मीर के 11-11 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed