फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Mallikarjun Kharge statement pointed to JDS calculation in lok sabha election

कर्नाटक के अपने दांव का पूरा हिसाब लेगी कांग्रेस, खड़गे का यह बयान इस ओर कर रहा इशारा...

Sun, 20 May 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 May 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
A Mallikarjun Kharge statement pointed to JDS calculation in lok sabha election
- फोटो : PTI

कांग्रेस कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए सभी राजनीतिक कवायद कर रही है। कांग्रेस ने 38 विधायकों वाली जेडीएस को राज्य में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि उसने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इस तरह का कदम उठाया है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि वह अपनी राजनैतिक विरासत का भी ध्यान रखेगी। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि कर्नाटक में सरकार और कैबिनेट के गठन पर कांग्रेस आलाकमान हमारी अगली रणनीति तय करेगा। 
विज्ञापन


 

कांग्रेस के पास है व्यापक जनाधार...

लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस देश की बहुत पुरानी पार्टी है। व्यापक जनाधार वाली एक राष्ट्रीय पार्टी है। कर्नाटक में हमने क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस को समर्थन दिया है ताकि देश के संविधान और संप्रभुता के साथ लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे। लेकिन गठबंधन सरकार में हम किसी की मनमानी नहीं चलने देंगे। हमारी पार्टी अपनी विरासत का ख्याल रखते हुए केंद्र के स्तर पर सभी अन्य पार्टियों से वांछनीय सहयोगी की अपेक्षा रखती है। राष्ट्रीय राजनीति में सहयोग के साथ कर्नाटक में कैबिनेट के गठन पर देकर-लेने की संभावना से भी खड़गे ने इनकार नहीं किया है।

येदियुरप्पा को महज ढाई दिनों में ही इस्तीफा देना पड़ा...

हालिया कर्नाटक विधानसभा में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 तथा जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं। शुरू में राज्यपाल वजुभाई वाला ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया और बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा को शनिवार को 4 बजे बहुमत सिद्ध करने को कहा। ऐसी स्थिति में कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों में एकता बनाए रखी। भाजपा के पास विधानसभा में संख्या बल का पर्याप्त अभाव रहा। नतीजन येदियुरप्पा को महज ढाई दिनों में ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को जेडीएस के कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे...

भाजपा सरकार गिरने के बाद राज्य में जेडीएस के नेतृत्व में कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन सरकार बनने जा रही है। बुधवार को जेडीएस के कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस का यह बयान कर्नाटक की नई गठबंधन सरकार को लेकर गंभीर माना जा रहा है। बयान से साफ है कि कांग्रेस अपने सहयोग के बदले जेडीएस ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रीय पार्टियों से भी राष्ट्रीय राजनीति पर एक नए फलक की अपेक्षा कर रही है। ताकि अगले साल आम चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर उसे व्यापक जन समर्थन मिल सके। और वह मोदी सरकार के एक बेहतर विकल्प के रूप में जनता के सामने आ सके।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed