फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A high-level meeting with PM Modi was held at Parliament House today

Monsoon Session: पीएम मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री रहे मौजूद

Mon, 21 Jul 2025 04:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 04:08 PM IST
सार

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ है, एक तरफ जहां विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सदन में बार-बार हंगामा करता रहा, वहीं सरकार ने भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की कोशिश की। इस सब के बीच पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें तमाम केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहे।

विज्ञापन
A high-level meeting with PM Modi was held at Parliament House today
पीएम मोदी और जेपी नड्डा (दाएं से बाएं) (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के मानसून सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर तमाम मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए। वहीं, संसद भवन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Vice President: 'लोकतंत्र लगातार कटुता बर्दाश्त नहीं कर सकता', उपराष्ट्रपति बोले- राजनीतिक तनाव घटाने की जरूरत
विज्ञापन


संसद के कामकाज को लेकर हुआ मंथन- सूत्र
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक संसद सत्र को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें सत्र की रूपरेखा, विधायी एजेंडा और विपक्ष से संभावित रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। माना जा रहा है कि सरकार इस सत्र में कुछ अहम विधेयकों को पेश करने और पारित कराने की तैयारी में है। इस बैठक में संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने और कई मंत्रालयों के समन्वय को लेकर भी विचार किया गया। हालांकि, सरकार की ओर से बैठक के एजेंडे पर आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ED: 'हमें मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें', सुप्रीम कोर्ट की ईडी को लताड़; कर्नाटक सीएम की पत्नी को दी राहत

ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की चौथी आधिकारिक यात्रा होगी। ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जो 25-26 जुलाई, 2025 को होगी। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइज्जु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी।




(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed