{"_id":"5f314e148ebc3e61f26e6e63","slug":"a-fire-broke-out-in-a-building-on-polak-street-in-kolkata-10-fire-engines-were-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में पोलक-स्ट्रीट पर एक इमारत में आग लगी, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता में पोलक-स्ट्रीट पर एक इमारत में आग लगी, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर
Mon, 10 Aug 2020 07:54 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता में पोलक-स्ट्रीट पर इमारत में लगी आग
- फोटो : ANI
कोलकाता की पोलक स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। शहर के मध्य में स्थित इस इलाके में सोमवार शाम करीब 5.25 बजे यह घटना घटी। अधिकारीयों के मुताबिक जी+5 बिल्डिंग हाउसिंग की कई ऑफिसों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 20 गाड़ियां लगी हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर कोलकाता पुलिस उपायुक्त (केंद्रीय प्रभाग) सुधीर कुमार ने बताया कि इमारत के अंदर फंसे एक व्यक्ति को बचाया गया है। वह पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन
A person who was stranded inside the building has been rescued. He is perfectly fine: Sudheer Kumar, Kolkata Police Deputy Commissioner (central division). #WestBengal pic.twitter.com/DAQmLr2dPC
— ANI (@ANI) August 10, 2020
विज्ञापन
इससे पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा, 'हमारे अधिकारी आग को बुझाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आग को आसपास के इलाजे में फैलने से रोका जाए।'