{"_id":"6027cd3d8ebc3ee940767071","slug":"a-car-fell-into-a-well-in-jalna-maharashtra-two-people-died-in-an-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के जालना में कुएं में जा गिरी कार, हादसे में दो की गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के जालना में कुएं में जा गिरी कार, हादसे में दो की गई जान
Sat, 13 Feb 2021 06:29 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 13 Feb 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में एक दुखद हादसा हो गया। यहां एक कार गांव के कुएं में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की खबर गांवभर में फैलने से लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
अंधेरा बना हादसे का कारण
एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि यह भयानक हादसा शुक्रवार रात के समय हुआ। कार बुलढाणा जिले से डेलुगांव राजा की तरफ जा रही थी, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण कार जामवाड़ी के पास सड़क की दूसरी ओर मुड़ गई और कुएं में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार को कुएं से निकालने के लिए हुआ क्रेन का इस्तेमाल
अधिकारी ने कहा कि घटना में कार में सवार 26 वर्षीय पंगरी रोड निवासी शेख अब्दुल मन्नान सगीर और 23 साल के शाहू नगर निवासी अजहर कुरैशी की मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि कुआं किनारे तक पानी से भरा हुआ था। ऐसे में शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कुएं से कार को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया।