फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A bomb threat mail was sent to three reputed hotels including The Oterra in Bengaluru

Karnataka: बंगलूरू के पांच-सितारा होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह

Thu, 23 May 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 23 May 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
A bomb threat mail was sent to three reputed hotels including The Oterra in Bengaluru
ओटेरा होटल पहुचीं बम स्कॉड टीम और पुलिस - फोटो : ANI

बंगलूरू शहर के तीन पांच-सितारा होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि, जांच के बाद यह फर्जी निकली। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि होटलों को कथित रूप से ईमेल से धमकी मिली है, जिसके बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया और धमकी फर्जी साबित हुई। होटलों को धमकी वाला यह ईमेल शहर के रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए बम विस्फोट की पृष्ठभूमि में आया है।

विज्ञापन


क्या है रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामला
बंगलूरू पुलिस ने कैफे में विस्फोट के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह धमाका शुक्रवार दोपहर एक बजे हुआ था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स दिखाई दिया है, जो कैफे के अंदर एक बैग रखता दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि विस्फोट को अंजाम देने के लिए टाइमर के साथ एक आईईडी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए  थे। कैफे में विस्फोट के बाद पूरे राज्य में, खासकर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। बंगलूरू पुलिस ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed