फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bandra Mumbai Latest News Update Today: Vinay Dubey got bail by A Bandra Court who was arrested in connection with gathering at Bandra on April 14

बांद्रा स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटाने के आरोपी विनय दुबे को मिली जमानत

Tue, 28 Apr 2020 06:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Apr 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Bandra Mumbai Latest News Update Today: Vinay Dubey got bail by A Bandra Court who was arrested in connection with gathering at Bandra on April 14
विनय दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटाने के आरोपी विनय दुबे को जमानत मिल गई है। बांद्रा की एक अदालत ने मंगलवार को दुबे को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। विनय दुबे को 14 अप्रैल को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल को लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी थीं। लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों को धता बताते हुए सैकड़ों प्रवासी मजदूर जमा हो गए थे। इसी तरह ठाणे के मुंब्रा में भी मजदूर सड़क पर आ गए थे। इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह 18 अप्रैल को मजदूरों के बड़े विरोध प्रदर्शन की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन


दरअसल, विनय दुबे 'चलो घर की ओर' कैंपेन चला रहा था। उसने अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में बांद्रा में होने की बात कही थी। लॉकडाउन के बीच विनय दुबे पर भीड़ को गुमराह करने का आरोप है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed