फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a 3 hour meeting to resolve 73 old doklam issue

आखिर 3 घंटे में कैसे सुलझा 73 दिनों का डोकलाम विवाद?

Sat, 09 Sep 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 09 Sep 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
a 3 hour meeting to resolve 73 old doklam issue
डोकलाम विवाद

भारत और चीन के बीच तकरीबन ढाई महीनों तक चला डोकलाम विवाद अब खत्म हो चुका है। इसे लेकर दोनों देश अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन इसकी सच्चाई दिन-प्रतिदिन परत दर परत सामने आ रही है। ब्रिक्स सम्मेलन से ठीक पहले डोकलाम समाधान जहां वैश्विक पटल पर भारत की जीत मानी जा रही है तो वहीं इसे चीन के लिए करारा झटका बताया जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि 73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद को आखिर 3 घंटे में कैसे सुलझा लिया गया? 

विज्ञापन


ब्रिक्स देशों की सलाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी की यात्रा से पहले 27 अगस्त की देर शाम, चीन में भारतीय राजदूत विजय गोखले से चीनी अधिकारियों ने मिलने की बात कही। चीनी अधिकारियों ने पूछा की वह जल्द से जल्द कब मिल सकते हैं। 
विज्ञापन


गोखले ने बताया कि वह इस वक्त हांगकांग में है और वह अगली रात से पहले बीजिंग नहीं पहुंच सकते। उन्होंने चीनी अधिकारियों को बताया कि अगर वह अभी किसी फ्लाइट से निकलते हैं, तो भी उन्हें पहुंचने में रात हो जाएगी। चीनी अधिकारियों ने गोखले से जल्द बीजिंग पहुंचने को कहा, इस बातचीत में चीन ने डोकलाम विवाद को सुलझाने का संकेत दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 73 दिनों बाद चीनी राष्ट्रपति ने उठाया कदम और सुलझ गया डोकलाम विवाद

गोखले जब चीनी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिले तो उस वक्त सुबह के 2 बज रहे थे। दो से तीन के घंटे की बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से डोकलाम विवाद का हल निकाला, जिससे दोनों देशों के बीच नए संबंध की शुरुआत हो सके। 


अगले दिन दोनों देश की सरकरा ने डोकलाम विवाद को हल करने की घोषणा की। यह घोषणा इस बात का सबूत थी कि दोनों देशों ने न केवल एक बेहद संवेदनशील मामले को हल कर लिया, बल्कि दोनों देशों के बीच समझ का भी एक बेहतरीन उदाहरण बना। 

दोनों देशों ने इस बात पर हल निकाला कि आपसी साझेदारी के चलते सभी को फायदा होने वाला है। इस साझेदारी से दोनों देश तेजी के आगे बढ़ेंगे। यही वह मूल कारण थे जिसके चलते दोनों देशों ने डोकलाम विवाद को सुलझाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed