फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a 25 year old woman found in unconscious situation near railway station fear of rape

मुंबई : रेलवे स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 25 Dec 2020 01:12 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 25 Dec 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
a 25 year old woman found in unconscious situation near railway station fear of rape
महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका - फोटो : AMAR UJALA

नवी मुंबई में वाशी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर 25 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में मिली। पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है और अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की कोशिश की है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन



पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक स्थानीय ट्रेन के मोटरमैन ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पुल के पास महिला को अचेत अवस्था में देखा। महिला के शरीर पर जख्म के निशान थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह प्रकाश में आया कि महिला ठाणे जिले के टिटवाला में रहती है और मुंबई के पवई में काम करती है। वह सप्ताह में एक बार अपने घर जाती थी। अधिकारी ने कहा कि वह पिछले रविवार को घर आई थी और फिर अगले दिन काम पर लौट गई। उसने अगले दो दिनों तक अपने परिवार से संपर्क नहीं किया। मंगलवार को वह पटरी पर अचेत अवस्था में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला को शुरुआत में वाशी में नवी मुंबई नगर निगम अस्पताल(एनएमएमसी) में भर्ती कराया गया। आरंभिक उपचार के बाद उसे मुंबई में जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की स्थिति को देखकर लगता है कि किसी ने उसकी जान लेने की कोशिश की।


आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में धारा 376 (दुष्कर्म) भी जोड़ दी गई। पुलिस को संदेह है कि दुष्कर्म के बाद किसी ने जान लेने के इरादे से महिला को वहां फेंक दिया था। मामले में चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed