फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   930 local trains affecting due platform extension works at CST and Thane Railway Stations

मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें: 63 घंटे नहीं चलेंगी 956 ट्रेनें, सीएसटी और ठाणे पर होगा प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण

Thu, 30 May 2024 01:32 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 30 May 2024 01:32 AM IST
सार

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि ब्लॉक के कारण मुख्य और हार्बर कॉरिडोर पर कुल 72 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 956 उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसलिए हम सभी प्रतिष्ठानों से अनुरोध करते हैं कि अपने-अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें।

विज्ञापन
930 local trains affecting due platform extension works at CST and Thane Railway Stations
मुंबई लोकल ट्रेन। - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई नेटवर्क के प्लेटफॉर्म विस्तार कार्यों के लिए सेंट्रल रेलवे 63 घंटे का मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। यह ब्लॉक 30 मई की मध्य रात्रि से संचालित होगा। इस कदम से शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की सेवाएं और लाखों यात्रियों के काम प्रभावित हो जाएंगे। ब्लॉक अवधि के दौरान, लोकल और लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसी वजह से रेलवे ने लोगों से अपील की है कि अगर जरूरी न हो तो लोकल ट्रेनों की यात्रा करने से बचें। 

विज्ञापन

एफओबी के लिए एस्केलेटर या चौड़ी सीढ़ियों की सुविधाएं शुरू हो सकती हैं
सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर रजनीश गोयल ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने बताया कि ठाणे में प्लेटफॉर्म नंबर पांच और छह का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 63 घंटे का मेगा ब्लॉक गुरुवार मध्यरात्रि से शुरू होगा। वहीं, सीएसएमटी में प्लेटफॉर्म नंबर 10 और 11 का विस्तार किया जाएगा। इसलिए 36 घंटे का ब्लॉक शुक्रवार मध्यरात्रि से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म की चौड़ाई बढ़ने के बाद फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के लिए एस्केलेटर या चौड़ी सीढ़ियां जैसी सुविधाएं शुरू की जा सकती हैं।

विज्ञापन

कुल 956 ट्रेनें रद्द
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि ब्लॉक के कारण मुख्य और हार्बर कॉरिडोर पर कुल 72 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 956 उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी। वडाला, दादर, ठाणे, पुणे, पनवेल और नासिक स्टेशनों से कई मेल-एक्सप्रेस और उपनगरीय ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट की जाएंगी। उपनगरीय ट्रेनें रद्द ही होंगी, इसलिए हम सभी प्रतिष्ठानों से अनुरोध करते हैं कि अपने-अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें या फिर इन दिनों यात्रियों की संख्या कम करने के लिए किसी अन्य संभंव तरीकों की तलाश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

930 लोकल ट्रेनें होंगी रद्द
स्वप्निल ने कहा कि रेलवे ने बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम से अतिरिक्त बसें चलाने का अनुरोध किया है। ब्लॉक रविवार को दोपहर 3.30 बजे समाप्त हो जाएगा।  सीएसएमटी और ठाणे स्टेशन में मेगा ब्लॉक के कारण कुल 930 लोकल ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। इनमें शुक्रवार को 161, शनिवार को 534 और रविवार को 235 शामिल हैं। बता दें, पहले 956 लोकल ट्रेन सेवाओं को रद्द करने की घोषणा की गई थी बाद में 26 सेवाओं को संचालित करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed