{"_id":"58e585c24f1c1b081a5b3e30","slug":"90-year-old-habib-gave-divorce-to-80-year-old-jabunnisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफन खरीदने की जिद पूरी न करने पर पति ने 80 साल की जैबुन्निशा को दिया तलाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कफन खरीदने की जिद पूरी न करने पर पति ने 80 साल की जैबुन्निशा को दिया तलाक
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
Updated Thu, 06 Apr 2017 05:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिंदा रहते 90 साल के हबीब शाह (झिन्नू) की कफन खरीदने की जिद पूरी न करना 80 साल की जैबुन्निशा को भारी पड़ गया। गुस्से से तमतमाए पति ने तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे डाला। यह मामला चार साल पहले (2013) का है। एक-दूसरे से बेहद प्यार करने वाले पति-पत्नी अब अलग रह रहे हैं।
विज्ञापन
मुफ्ती की सलाह के बाद एक-दूसरे के साथ फिर रहने के सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं। मुफ्ती ने जैबुन्निशा को हलाला की सलाह दी है। इसका मतलब है कि वह दूसरा निकाह करें, फिर दूसरे पति की इच्छा से तलाक देकर पहले पति यानी हबीब शाह से दोबारा निकाह करें।
विज्ञापन