फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   90 percent of Indians says Higher education of women is necessary for progress: Gender Social Norms Index

90 फीसदी भारतीयों ने कहा- तरक्की के लिए महिलाओं की उच्च शिक्षा जरूरी: अध्ययन

Sat, 13 Jun 2020 08:20 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 13 Jun 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
90 percent of Indians says Higher education of women is necessary for progress: Gender Social Norms Index
सांकेतिक तस्वीर

भारत में 90 फीसदी लोगों ने माना है कि देश की तरक्की के लिए महिलाओं की उच्च शिक्षा जरूरी है, जबकि दुनिया में 95 फीसदी लोग ऐसा मानते हैं। 59 फीसदी भारतीयों ने यह भी माना कि महिलाओं को अपनी पढ़ाई, नौकरी और शादी के फैसले खुद करने का अधिकार भी है। जबकि दुनिया में ऐसे लोग 70 फीसदी हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की जेंडर इक्वलिटी एटीट्यूड्स स्टडी में सामने आई है।

विज्ञापन


यह स्टडी इस बात का अध्ययन करती है कि सामाजिक विश्वास कैसे राजनीति, कार्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लैंगिक समानता को बाधित करता है। इसमें 75 देशों से डाटा इकट्ठा किया गया है और यह दुनिया की 80 फीसदी से अधिक आबादी को कवर करता है। 
विज्ञापन



दुनिया की 60 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्हें अपनी पसंद से पढ़ाई, नौकरी और शादी की छूट है। 10 में से 6 भारतीय पुरुष भी ऐसा मानते हैं। दुनिया के 70 फीसदी पुरुषों ने भी माना कि महिलाओं को फैसले लेने की आजादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महिलाओं और पुरुषों की समानता के मामले में ये देश है अव्वल,जानिए भारत का कौन सा स्थान है

वहीं, इस स्टडी में 70 फीसदी लोगों ने कहा है कि महिलाओं का उनके जीवन पर नियंत्रण है। दूसरी तरफ, 20 फीसदी महिलाएं ऐसी भी रहीं, जिन्होंने माना कि जीवनसाथी द्वारा पिटाई किया जाना उचित है। 

इस अध्ययन से यह बात सामने निकलकर आई है कि लैंगिक असमानता को कम करने के लिए दशकों की प्रगति के बाद भी 90 फीसदी पुरुष और महिलाएं महिलाओं के खिलाफ पक्षपाती हैं। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि कैसे महिलाओं को कुछ प्राप्त करने के लिए इन अदृश्य बाधाओं का सामना करना पड़ता है। 


अध्ययन के अनुसार, दुनिया के लगभग आधे पुरुष और महिलाएं महसूस करती हैं कि पुरुष बेहतर राजनीतिक नेता बनाते हैं। 40 फीसदी से अधिक लोगों को लगता है कि पुरुष बेहतर व्यवसायिक अधिकारी बनाते हैं और यह कि पुरुषों के पास नौकरी के लिए अधिक अधिकार होते हैं जब नौकरियां कम होती हैं।

इस अध्ययन में इस बात की जानकारी दी गई है कि कैसे 30 देशों में पक्षपात का रवैया बदल रहा है। यह दर्शाता है कि कुछ देशों में सुधार की बयार देखी जा रही है। जबकि अन्य देशों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed