फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9.30 lakh people died due to cancer in the country in 2019

Cancer: 2019 में देश में 9.30 लाख लोगों की कैंसर से मौत, चीन के बाद एशिया में दूसरे नंबर पर भारत

Thu, 04 Jan 2024 05:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 Jan 2024 05:51 AM IST
सार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र और जोधपुर व बठिंडा के अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (एम्स) के शोधकर्ताओं का यह अध्ययन द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट में प्रकाशित हुआ है। 

विज्ञापन
9.30 lakh people died due to cancer in the country in 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश में साल 2019 में कैंसर से 9.30 लाख लोगों की मौत हुई है और करीब 12 लाख नए मामले दर्ज किए गए है, जो चीन के बाद एशिया में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, चीन में 48 लाख नए मामलों और 27 लाख मौतें हुई। शोधकर्ताओं ने बताया कि भारत, चीन और जापान में कैंसर के मामले एशिया में सबसे ज्यादा हैं। इन तीनों देश को मिलाकर कुल 94 लाख नए मरीज और 56 लाख लोगों की कैंसर से मौत हुई है। जापान में नौ लाख नए मामले और 4.4 लाख लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र और जोधपुर व बठिंडा के अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (एम्स) के शोधकर्ताओं का यह अध्ययन द लांसेट रीजनल हेल्थ साउथईस्ट में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अध्ययन में ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरीज एंड रिस्क फैक्टर्स 2019 स्टडी (जीबीडी 2019) के अनुमानों का उपयोग कर साल 1990 से 2019 के बीच 49 एशियाई देशों में 29 कैंसर के अस्थायी पैटर्न की जांच की है। इसमें पाया कि एशिया में श्वास नली, ब्रोन्कस और फेफड़े (टीबीएल) का कैंसर सबसे ज्यादा है, जिसकी वजह से 13 लाख नए मामले और 12 लाख लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण बढ़ा रहा रोगी
शोधकर्ताओं का मानना है कि कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए अन्य कारणों के साथ वायु प्रदूषण भी एक वजह है, जो भारत के कई महानगरों में मुख्य समस्या बनता जा रहा है। 2019 में पीएम 2.5 का वार्षिक औसत सबसे ज्यादा भारत, नेपाल, कतर, बांग्लादेश और पाकिस्तान में देखा गया। एशिया में बढ़ते वायु प्रदूषण का प्राथमिक कारण उद्योग-आधारित आर्थिक विकास के साथ शहरीकरण, ग्रामीण से शहरी प्रवास और मोटर वाहनों का बढ़ता उपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीवी टीकाकरण की जरूरत
शोधकर्ताओं का कहना है कि साल 2006 में ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) टीका सर्वाइकल कैंसर को रोकने में प्रभावी साबित हुआ लेकिन बीते 17 साल में इसकी उपलब्धता आसान नहीं हो पाई है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर कई एशियाई देशों में दूसरे या शीर्ष 5 कैंसरों में से एक है। तंबाकू व धूम्रपान बड़ी वजह...भारत, बांग्लादेश और नेपाल में खैनी, गुटखा, पान मसाला जैसे धुआं रहित तंबाकू (एसएमटी) का उच्च प्रसार भी कैंसर का एक कारण है क्योंकि साल 2019 में मुंह के कैंसर के 28.1 फीसदी नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed