{"_id":"5ac7e9c74f1c1bcf618b5cdb","slug":"87-district-judges-transferred-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: सलमान को सजा सुनाने वाले और जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज समेत 87 का तबादला ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजस्थान: सलमान को सजा सुनाने वाले और जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जज समेत 87 का तबादला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
salman khan
राजस्थान में शुक्रवार देर रात 87 जिला जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इन जजों में बॉलीवुड कलाकर सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में दोषी ठहराने वाले और 5 साल कैद की सजा सुनाने वाले जज रविंदर कुमार जोशी का नाम भी शामिल है। उन्हें सिरोही भेज दिया गया है और अब जोधपुर कोर्ट के नए जज चंद्रकुमार सोंगरा होंगे।
विज्ञापन
देर रात हुए फेरबदल से पूरे राजस्थान में हड़कंप मच गया। वहीं, प्रशासन इन ट्रांसफरों को सामान्य बता रहा है।
On account of administrative exigencies, 87 District judges transferred in #Rajasthan. Ravindra Kumar Joshi, District and sessions judge of Jodhpur, who was scheduled to hear Salman Khan's bail plea in black buck poaching case today, also transferred
— ANI (@ANI) April 6, 2018विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जोधपुर कोर्ट ने गुरुवार को सलमान खान को काले हिरण शिकार में दोषी पाया था और 5 साल की कैद की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने सलमान के साथ अन्य दोषियों (सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे) को बरी कर दिया था। अपनी सजा के खिलाफ सलमान ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सलमान की जमानत याचिका और सजा के निलंबन को लेकर कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और अपना फैसला शनिवार तक टाल दिया है।