फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   84% Kerala MLAs Face Criminal Cases, 69% Are Crorepatis ADR Report Reveals Data

केरल विधानसभा में 69% करोड़पति: 84 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज; ADR रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

Thu, 07 May 2026 10:52 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 07 May 2026 10:52 PM IST
सार

एडीआर और केरल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केरल के 84% निर्वाचित विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 69% विधायक करोड़पति हैं। रिपोर्ट में महिला प्रतिनिधित्व और संपत्ति से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए। पढ़ें रिपोर्ट---

विज्ञापन
84% Kerala MLAs Face Criminal Cases, 69% Are Crorepatis ADR Report Reveals Data
एडीआर और केरल इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए विश्लेषण - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद सामने आई एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और केरल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट ने राज्य की राजनीति को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में चुने गए 84 प्रतिशत विधायकों ने अपने हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। वहीं, 69 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में 140 में से 135 विजयी उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, 114 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की बात स्वीकार की है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या 71 प्रतिशत थी, यानी अब इसमें बड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


गंभीर मामलों वाले विधायकों की संख्या भी बढ़ी
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 77 विधायकों यानी 57 प्रतिशत निर्वाचित उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले चुनाव में यह आंकड़ा 27 प्रतिशत था। रिपोर्ट में बताया गया कि एक विधायक ने अपने खिलाफ हत्या (IPC धारा 302) का मामला घोषित किया है, जबकि दूसरे विधायक पर हत्या के प्रयास (IPC धारा 307) का केस दर्ज है। इसके अलावा तीन विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं, जिनमें एक पर बार-बार दुष्कर्म से संबंधित आरोप भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस, सीपीआई (एम) और BJP उम्मीदवारों पर भी मामले
पार्टीवार आंकड़ों में भी स्थिति चिंताजनक दिखाई दी। रिपोर्ट के अनुसार:-

  • कांग्रेस के 59 में से 53 विजयी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • सीपीआई (एम) के 26 में से 20 विजेता उम्मीदवारों ने आपराधिक मामलों की जानकारी दी।
  • भाजपा के तीनों विजयी उम्मीदवारों पर भी मामले दर्ज हैं।

69% विधायक करोड़पति, औसत संपत्ति दोगुनी
रिपोर्ट में आर्थिक स्थिति को लेकर भी बड़े खुलासे हुए हैं। 135 में से 93 विधायक करोड़पति हैं। वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 55 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 69 प्रतिशत हो गया है। विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2021 में 3.12 करोड़ रुपये थी, जो 2026 में बढ़कर 6.94 करोड़ रुपये पहुंच गई है। सभी 135 विधायकों की कुल संपत्ति 937 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।



सबसे अमीर विधायक कौन?
रिपोर्ट के मुताबिक, केरल कांग्रेस के उम्मीदवार साजी चेरियन सबसे अमीर विधायक बने हैं। उन्होंने 218 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसके बाद भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर का नाम आता है, जिनकी घोषित संपत्ति 111 करोड़ रुपये से ज्यादा है। तीसरे स्थान पर केरल कांग्रेस के शिबू थेकूमपुरम हैं, जिनकी संपत्ति 68 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। राजीव चंद्रशेखर ने सबसे अधिक देनदारी भी घोषित की है, जो 109 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

महिलाओं की भागीदारी अब भी कम
केरल विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी अब भी बेहद कम बनी हुई है। इस बार केवल 9 महिला विधायक चुनी गई हैं, जो कुल विजेताओं का सिर्फ 7 प्रतिशत हैं। 2021 में यह संख्या 11 थी। रिपोर्ट के अनुसार, 73 प्रतिशत विधायक ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षित हैं। वहीं, 31 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 12वीं कक्षा के बीच बताई है। ADR रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 55 विधायक दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इन नेताओं की औसत संपत्ति पिछले चुनाव की तुलना में करीब 20 प्रतिशत बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed