फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   69th national convention of ABVP will be inaugurated on December 8 by Home Minister Amit Shah

ABVP: विद्यार्थी परिषद के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन आठ दिसंबर को, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत

Mon, 04 Dec 2023 09:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Dec 2023 09:17 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक अनुभवों का गवाह बनने जा रहा है। अभाविप की 75 वर्षों की ध्येय यात्रा अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण रही है और आज इसी का परिणाम है कि आज अभाविप विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में उभरा है। 

विज्ञापन
69th national convention of ABVP will be inaugurated on December 8 by Home Minister Amit Shah
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल और मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दिल्ली में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन आठ  दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 7-10 दिसंबर के बीच आयोजित हो रहा है।  इसमें देशभर के सभी राज्यों से दस हज़ार से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चार दिनों तक छात्र 'डीडीए ग्राउंड, बुराड़ी' में बनाई गई अस्थाई टेंट सिटी में रूकेंगे। इस टेंट सिटी का नाम दिल्ली के महाभारत कालीन नाम पर 'इंद्रप्रस्थ नगर' रखा गया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना के 75वें वर्ष का यह 'अमृत महोत्सव राष्ट्रीय अधिवेशन' आयोजित किया जा रहा है। यह कई मामले में विशिष्ट होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में शिक्षा, पर्यावरण, खेल, कला, समसामयिक विषयों पर व्यापक चर्चा के बाद व्यवहारिक धरातल पर परिवर्तन करने के लिए दिशा भी तय की जाएगी। अधिवेशन में 10 हज़ार से अधिक प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक अनुभवों का गवाह बनने जा रहा है। अभाविप की 75 वर्षों की ध्येय यात्रा अनेक दृष्टियों से महत्वपूर्ण रही है और आज इसी का परिणाम है कि आज अभाविप विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में उभरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि इस अधिवेशन का उद्देश्य देश की छात्रशक्ति को देश के सामने खड़ी चुनौतियों से परिचित कराना और उसका समाधान खोजना है। यही युवा कल देश के शीर्ष संस्थानों में अपनी भूमिका निभाएंगे। एबीवीपी युवाओं के  चरित्र निर्माण से उनका व्यक्तित्व निर्माण और इसके जरिए समाज और राष्ट्र का निर्माण करने का आदर्श रखती है। युवाओं को अधिवेशन में इसी दिशा में प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed