फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   60 percent more rainfall in cities compared to villages; Increasing population are responsible for this

Rain: गांवों की तुलना में शहरों में 60 फीसदी ज्यादा बारिश; तापमान-ऊंची इमारतें सहित आबादी भी है जिम्मेदार

Sat, 14 Sep 2024 04:05 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 14 Sep 2024 04:05 AM IST
सार

शोधकर्ताओं ने पाया कि बारिश की विसंगतियों का बढ़ती आबादी के साथ बड़ा संबंध है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बड़ी आबादी आमतौर पर अधिक सघन और ऊंचे शहरी इलाकों का निर्माण करती है, साथ ही अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करती है इसलिए गर्मी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
60 percent more rainfall in cities compared to villages; Increasing population are responsible for this
दिल्ली में बारिश से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांवों की तुलना में शहरों में 60 फीसदी अधिक बारिश हो रही है। ये औसतन पांच इंच से अधिक है। इतना ही नहीं कई बार सबसे घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में अचानक बाढ़ तक आ जाती है। शोधकर्ताओं ने इसके पीछे शहरी क्षेत्रों का तेजी से बढ़ता तापमान, ऊंची इमारतें और अधिक आबादी को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में बताया गया कि भारी बारिश के कारण शहरी विकास प्रभावित होता है। ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने उपग्रहों और रडार प्रणालियों से बारिश के आंकड़ों का गहन अध्ययन किया और 2001 से 2020 तक इन 1,056 शहरों के लिए रोजमर्रा के बारिश की विसंगतियों का पता लगाया। परीक्षण के बाद पता चला कि दुनिया भर के शहरों में आस-पास के ग्रामीण इलाकों की तुलना में 60 फीसदी से अधिक बारिश होती है। फिर विभिन्न जलवायु क्षेत्रों के साथ इसकी तुलना की गई। तब पता चला कि यदि स्थानीय जलवायु अधिक गर्म है, अधिक नमी भरी है तो ठंडे और शुष्क स्थानों के शहरों की तुलना में यहां अधिक बारिश होती है।
विज्ञापन


हवा का रुख रोक रही ऊंची इमारतें
अध्ययन के अनुसार ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से ज्यादातर शहरों में उनके ग्रामीण पड़ोसियों की तुलना में अधिक बारिश होती है। इसका एक मुख्य कारण ऊंची इमारतों की मौजूदगी है जो हवा की रफ्तार को रोकती है या धीमा कर देते हैं। इससे शहर के केंद्र में ही हवा घूमती रहती है। इमारतें हवाओं को धीमा करके इसके बहने को और कम कर देते हैं, जिसके कारण हवा की ऊपर की ओर ज्यादा रफ्तार होती है। ऊपर की ओर तेजी से बहने वाली हवा की वजह से जल वाष्प के संघनन और बादल निर्माण में बढ़ोतरी होती है जो बारिश के लिए महत्वपूर्ण स्थितियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सघन आबादी भी बड़ी वजह
शोधकर्ताओं ने पाया कि बारिश की विसंगतियों का बढ़ती आबादी के साथ बड़ा संबंध है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बड़ी आबादी आमतौर पर अधिक सघन और ऊंचे शहरी इलाकों का निर्माण करती है, साथ ही अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन करती है इसलिए गर्मी बढ़ जाती है। इस घटना का जलवायु परिवर्तन के भविष्य की ओर बढ़ रहे सभी शहरों पर प्रभाव पड़ता है, जो शहरों में बारिश की बढ़ती संभावना और उनके शहरी वातावरण को बनाने वाली सतहें अचानक बाढ़ का कारण बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed