स्कूल के अंदर 6 साल की बच्ची का हुआ था रेप, 9 दिन बाद अस्पताल में तोड़ दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के कटक में 21 अप्रैल को बलात्कार का शिकार हुई 6 साल की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची अपने घर से बिस्कुट लेने के लिए निकली थी। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं आई तो माता-पिता ने गांव वालों के साथ उसे कई जगहों पर ढूंढ़ा जिसके बाद वह एक स्कूल के परिसर में बिना कपड़ों के और खून से लथपथ मिली थी। उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था। मासूम को तुरंत निजी नर्सिंग होम ले जाया गया था। जिसके बाद उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था। जहां वह कोमा में थी। रविवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई है।
अस्पताल प्रशासन ने बच्ची की हालत पर कहा था कि उसके सिर में गंभीर चोटे हैं लेकिन हम उसे बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। बच्ची की मां ने बताया था कि वह इसी साल उसका पहली कक्षा में एडमिशन करवाने की तैयारी कर रही थीं, वह बहुत शर्मीली थी, पता नहीं क्यों इस राक्षस ने उसे दबोच लिया। आपको बता दें कि बच्ची के परिजन बहुत गरीब हैं और उसके पिता राज्य के बाहर खाना बनाने का काम करते हैं। ओडिशा के स्वास्थ मंत्री प्रताप जेना ने अस्पताल का दौरा करके बच्ची का हाल-चाल लिया था और बताया था कि बच्ची के इलाज का खर्चा सरकार उठाएगी।
इस मामले में पुलिस ने 25 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि वह बच्ची को चॉकलेट के बहाने अपने घर ले गया था। उसने बच्ची को 5 रुपये की चॉकलेट और 5 टॉफियां दिलवाईं और फिर स्कूल की तरफ ले गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि रेप के बाद उसने बच्ची के सिर को तीन बार स्कूल की दीवार में मारा था। फिर उसे लगा कि बच्ची मर गई है तो वह उसे इस हालत में छोड़कर फरार हो गया। जांच में डॉक्टर्स ने बताया था कि बच्ची के सिर, चेहरे, छाती और प्राइवेट पार्ट्स में गहरी चोटों के निशान हैं। जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
6-year-old girl who was allegedly raped in Odisha's Cuttack on 21st April passed away at SCB Medical College and Hospital yesterday.
— ANI (@ANI) April 30, 2018