{"_id":"5cecc63fbdec220732263c50","slug":"6-year-old-girl-begging-for-her-ill-mother-treatment-at-hospital-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार मां के लिए अस्पताल परिसर में भीख मांगती नजर आई छह साल की बच्ची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीमार मां के लिए अस्पताल परिसर में भीख मांगती नजर आई छह साल की बच्ची
Tue, 28 May 2019 01:35 PM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 28 May 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार मां के साथ बच्ची
- फोटो : ANI
कर्नाटक के कोप्पल में एक छह साल की मासूम अस्पताल परिसर में अपनी मां के इलाज के लिए भीख मांगती नजर आई। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसने हर किसी को अंदर तक हिलाकर रख दिया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
हर कोई बच्ची की बहादुरी की प्रशंसा कर रहा है और उसकी मां के ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। दरअसल अधिक शराब पीने से बच्ची की मां बीमार हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते इस बच्ची को भीख मांगनी पड़ी।
इस मामले की जानकारी मिलते ही महिला और बाल कल्याण विभाग ने संज्ञान लिया। विभाग ने महिला के इलाज और बच्ची की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक ये बच्ची बीते एक हफ्ते से अस्पताल परिसर में भीख मांगकर किसी तरह अपना और अपनी मां का पेट भर रही है।
इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी भीख मांगती तस्वीर को सोशल मीडिया पर डाल दिया। तस्वीरों के वायरल होने पर कुछ लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी मदद करने की बात कही है।