फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   557 Women Officers have been granted Permanent Commission in Indian Army after Supreme Court judgment dated 17th Feb 2020

Permanent Commission: अब तक 557 महिला अधिकारियों को भारतीय सेना में स्थायी कमीशन, रक्षा राज्य मंत्री ने दी जानकारी 

Mon, 29 Nov 2021 05:56 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 29 Nov 2021 05:56 PM IST
सार

इससे पहले भारतीय सेना ने 29 अक्तूबर 2021 को 39 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सख्त आदेश जारी किए थे। 

विज्ञापन
557 Women Officers have been granted Permanent Commission in Indian Army after Supreme Court judgment dated 17th Feb 2020
भारतीय सेना की महिला अधिकारी - फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के 17 फरवरी 2020 के फैसले के बाद 557 महिला अधिकारियों को भारतीय सेना में स्थायी कमीशन दिया गया है। किसी भी महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन देने में कोई देरी नहीं की गई है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज राज्यसभा में डीएमके सांसद एम षणमुगम को एक लिखित जवाब में यह बात कही।  

विज्ञापन


साथ ही अजय भट्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुपालन में 63 पात्र महिला अधिकारियों को 25 नवंबर, 2021 तक स्थायी कमीशन दिया गया है। 
 

29 अक्तूबर 39 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन
इससे पहले भारतीय सेना ने 29 अक्तूबर 2021 को 39 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन प्रदान किया था। तब सुप्रीम कोर्ट ने सेना से इन अधिकारियों को एक नवंबर तक स्थायी कमीशन देने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्तूबर को सात कार्यदिवस के भीतर 39 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने यह आदेश तब दिया था जब केंद्र सरकार ने बताया था कि अदालती आदेश के तहत 71 सैन्य अधिकारियों में से 39 अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के योग्य पाया गया है।न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने इन सभी 39 महिला सैन्य अधिकारियों को एक नवंबर तक स्थायी कमीशन प्रदान करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed