{"_id":"61da5c4eb10d4573085825ec","slug":"5-killed-10-injured-as-minivan-hits-unidentified-vehicle-in-gujarats-dholka-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में हादसा: अज्ञात वाहन में घुसी तेज रफ्तार मिनी वैन, पांच की मौत, 10 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात में हादसा: अज्ञात वाहन में घुसी तेज रफ्तार मिनी वैन, पांच की मौत, 10 घायल
Sun, 09 Jan 2022 09:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:23 AM IST
सार
gujarat accident news : धोलका पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात हुई। बताया गया है कि तेज रफ्तार मिनी वैन आगे जा रहे किसी वाहन में जा भिड़ी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलका कस्बे के पास एक मिनी वैन आगे जा रहे एक अज्ञात वाहन में जा घुसी। भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। मिनी वैन सवार लोग वडोदरा से बोटाड जिले में स्थित एक मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
धोलका पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात हुई। बताया गया है कि तेज रफ्तार मिनी वैन आगे जा रहे किसी वाहन में जा भिड़ी। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं।
विज्ञापन
मरने वालों में वैन का चालक भी शामिल है। पुलिस उस वाहन की तलाश कर रही है, जिसमें वैन घुसी थी। मृतकों की उम्र 27 से 48 साल के बीच है। उनकी शिनाख्ती के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन