फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   45 killed in Gaza storm in Tamil Nadu

तमिलनाडु में गाजा तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 45, राहत शिविरों में ढाई लाख लोग

Sun, 18 Nov 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sun, 18 Nov 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
45 killed in Gaza storm in Tamil Nadu
गाजा पट्टी

तमिलनाडु के तटीय जिलों में गाजा चक्रवात से मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। राज्य में गाजा चक्रवात से भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में राहत के लिए 493 शिविर बनाए गए हैं। इनमें करीब ढाई लाख लोग रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ईके पलानीसामी ने कहा कि वे प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वहीं उन्होंने मरने वाले लोगों के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा देने का भी एलान किया है। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपए और घायलों को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद का एलान किया है। बता दें कि तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित तिरुवरूर, पुडुकोट्टाई, त्रिची, कुड्डालोर, तंजावुर, तिरूवानामलाई और नागपट्टनम हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात 'गाजा' ने शुक्रवार को नागापटनम और वेदरनयम के बीच तमिलनाडु तट पार कर लिया था। जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने पेड़ और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर लगी टीन की छत भी हवा के कारण उड़ गईं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक चक्रवात से 28 पशुओं की भी मौत हो गई है। तमिलनाडु के हेल्थ सेक्रेटरी का कहना है कि लोगों की मदद के लिए 200 से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद है। नागापटनम में भारतीय नेवी, एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है। आपात स्थिति में इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तिरुवरूर जिले के कलेक्टर एल निर्मलराज ने लोगों से कहा कि आश्रयों का प्रयोग करें। कलेक्टर ने लोगों से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1077 पर फोन करने को भी कहा है। इसके साथ ही लोग आपात स्थिति में लैंडलाइन नंबर 04366-226040, 226050, 226080 और 226090 पर भी फोन कर सकते हैं। कुड्डालोर जिला प्रशासन ने एक एफएम रेडियो चैनल (107.8) भी लांच किया है। ताकि अगर संचार के बाकी साधन काम करना बंद कर दें तो लोगों को इसके माध्यम से सूचना दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed