फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   42000 women performed Gajanan Aarti in Shrimant Dagdusheth Halwai Temple

Pune: श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में 42000 महिलाओं ने की गजानन की आरती; अथर्वशीर्ष का जाप भी किया

Sun, 08 Sep 2024 11:09 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 08 Sep 2024 11:09 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान यहां 42,000 महिलाओं ने आरती में भाग लिया। इतना ही नहीं, इन महिलाओं ने भगवान गणेश को समर्पित संस्कृत पाठ 'अथर्वशीर्ष' का जाप किया।

विज्ञापन
42000 women performed Gajanan Aarti in Shrimant Dagdusheth Halwai Temple
गणेश चतुर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर विभिन्न राज्यों में भव्य आयोजनों की झलक देखने को मिल रही है। चेन्नई से लेकर मुंबई और कोलकाता तक, हर जगह भगवान गणेश की पूजा और उनकी मूर्तियों को लेकर खास तैयारिंग की गई हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पुणे के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान यहां 42,000 महिलाओं ने आरती में भाग लिया। इतना ही नहीं, इन महिलाओं ने भगवान गणेश को समर्पित संस्कृत पाठ 'अथर्वशीर्ष' का जाप किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि पारंपरिक परिधान पहने महिलाएं सुबह-सुबह पंडाल में एकत्र हुईं। यहां उन्होंने 'अथर्वशीर्ष' का पाठ किया। पुणे के धर्मार्थ संगठन श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट ने बताया कि हर साल गणेश उत्सव के दूसरे दिन हजारों महिलाएं संस्कृत पाठ 'अथर्वशीर्ष' का जाप करती हैं।
विज्ञापन


पुणे के धर्मार्थ संगठन श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट ने कहा कि यह उनके गणेश उत्सव समारोह में 'अथर्वशीर्ष' के वार्षिक पाठ का 39वां वर्ष है। पुणे में लोगों ने शनिवार को घरों और मंडलों में 'प्रतिष्ठापना पूजा' के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'तेजस' में स्थापित हुए गणपति
वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में एक घर के अंदर भगवान गणेश की मूर्ति को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस मार्क 1ए लड़ाकू जेट की प्रतिकृति पर स्थापित किया गया है। इस घर के मालिक इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह हर साल मूर्तियों को भारत में उस साल हुई प्रमुख घटनाओं के आधार पर डिजाइन करते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed