फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 people stranded at Mutyala Dhara waterfall in telangana to enjoy monsoon NDRF rescuing

Telangana: भारी बारिश के बीच झरने के पास फंसे 80 पर्यटक सुरक्षित निकाले गए, NDRF-पुलिस को मिली सफलता

Thu, 27 Jul 2023 08:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 08:48 AM IST
सार

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना के मुलुगू स्थित मुत्याला धारा झरने पर पर्यटकों की काफी रौनक रहती है। दूर-दूर से पर्यटक झरने का लुत्फ लेने पहुंचते हैं। बुधवार को भी यहां कई पर्यटक आए थे। लेकिन भारी बारिश के कारण 40 पर्यटक बुधवार को वहीं फंस गए।

विज्ञापन
40 people stranded at Mutyala Dhara waterfall in telangana to enjoy monsoon NDRF rescuing
तेलंगाना में भारी बारिश। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में तेज बारिश और तूफाने के कारण आए दिन लोग परेशान हो रहे हैं। कहीं जमीन धसक रही है तो कहीं बाढ़ ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में झमाझम बरसात हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण तेलंगाना के मुत्याला धारा झरने के पास 80 पर्यटक फंस गए। एनडीआरएफ ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया है।

विज्ञापन


पर्यटकों का रेस्क्यू कर रही है एनडीआरएफ
मुलुगु के पुलिस अधीक्षक गौश आलम ने बताया कि तेलंगाना के मुलुगू स्थित मुत्याला धारा झरने पर पर्यटकों की काफी रौनक रहती है। दूर-दूर से पर्यटक झरने का लुत्फ लेने पहुंचते हैं। बुधवार को भी यहां कई पर्यटक आए थे। लेकिन भारी बारिश के कारण 80 पर्यटक बुधवार को वहीं फंस गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इसी के साथ टीम उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है। एसपी आलम ने आगे बताया कि पर्यटकों से हमने फोन पर बात की है। हमने उन्हें पानी की धारा से दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया था। पुलिस का कहना है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। सिर्फ एक व्यक्ति को बिच्छू ने काटा था और उसे चिकित्सा सुविधा दी गई है। सभी को रेस्क्यू के बाद खाना दिया गया है।
विज्ञापन

 

 

आज भी भारी बारिश का अनुमान
तेलंगाना के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण तेलंगाना के महबुबाबाद जिले में आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। मौसम विभाग ने 25-27 जुलाई तक के लिए तेलंगाना के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के कई इलकों में भीषण बारिश दर्ज की जाएगी। मेट्रोलॉजिकल सेंटर, हैदराबाद के निदेशक नागरत्ना का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक तेलंगाना के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी का अनुमान है कि तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में गुरुवार तक अत्यधिक भारी वर्षा रहेगी। 

22 राज्यों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए 22 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्य शामिल हैं। बुधवार को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, रॉयलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। कुल्लू में बादल फटने से संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। गंगा, यमुना, घग्गर, हिंडन समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed