{"_id":"59ebaf1f4f1c1b76678b6b0b","slug":"383-policemen-lost-their-lives-during-the-service-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में 383 पुलिसकर्मियों ने सेवाकाल के दौरान गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक साल में 383 पुलिसकर्मियों ने सेवाकाल के दौरान गंवाई जान
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक साल के दौरान 383 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान शहादत दी। इनमें 56 कर्मी बीएसएफ और 42 जम्मू-कश्मीर पुलिस से थे। पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खुफिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन ने शनिवार को यह बात कही। इससे पहले, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की ओर से शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
जैन ने कहा कि सितंबर 2016 से अगस्त 2017 के बीच ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले 383 पुलिसकर्मियों में से 76 उत्तर प्रदेश पुलिस, 56 बीएसएफ, 49 सीआरपीएफ, 42 जम्मू-कश्मीर पुलिस, 23 छत्तीसगढ़, 16 पश्चिम बंगाल, 13 दिल्ली और 13 सीआईएसएफ से थे। इसके अलावा बिहार और कर्नाटक पुलिस के 12-12 और आईटीबीपी के 11 जवानों की भी सेवाकाल के दौरान जान गई।
ये भी पढ़ेंः पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को याद कर नम हुई हर किसी की आंख, देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
ज्यादातर पुलिसकर्मी पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलीबारी, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान, नक्सली हमलों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश के दौरान शहीद हुए हैं।
पुलिस स्मृति दिवस पर उन 10 पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद किया जाता है जिन्होंने 1959 में चीन से लगने वाली भारतीय सीमा की सुरक्षा के दौरान अपने जान न्यौछावर कर दी थी। इसके अलावा देश की एकता और अखंडता के लिए जान देने वाले 34,400 अन्य पुलिसकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है।