फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   36 People dead in India due to longest heatwaves 

इस बार अधिक रही गर्म दिनों की संख्या, हीट वेव से अबतक 36 लोगों की हुई मौत

Sat, 15 Jun 2019 03:45 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 15 Jun 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
36 People dead in India due to longest heatwaves 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

भारत में इस बार गर्मियों में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। देश के इतिहास में इस बार सबसे अधिक गर्मी पड़ी है। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनडीएमए) की प्रवक्ता अंशु प्रिया ने दी है। मुख्य रूप से उत्तरी और मध्य भारत में लगातार 30 से भी अधिक दिनों तक लू की स्थिति रही है। राजधानी दिल्ली में 10 जून को पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


loader

वहीं राजस्थान के चूरू में एक जून को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। देरी से आए मानसून ने भी गर्मी के मौसम में इजाफा किया है। इस बार मानसून सात दिन की देरी से आठ जून को दक्षिणी राज्य में आया। जबकि उत्तरी भारत अभी भी मानसून की बारिश के इंतजार में बैठा है।

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के राघवन कृष्णन का कहना है कि लू की स्थिति अभी और भी दिनों तक बनी रहेगी। साल 2016 में एनडीएमए ने गर्मी की लहरों के घातक प्रभाव को कम करने के लिए कई पहल शुरू की थीं। जिनमें अत्यधिक गर्म मौसम से बचने के लिए राज्य सरकार के काम के घंटे समायोजित करना, पीने के पानी की सुविधा देना, घरों की छतों को सफेद रंग से रंगना शामिल है। 

इसी का प्रभाव है कि बीते सालों की तुलना में भारत में गर्मी से होने वाली मौत के आंकड़े में कमी देखी गई है। इससे पहले साल 2015 में लू के कारण 2400 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बीते साल इससे 250 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed