फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   35342 new cases of Covid 19 were registered in the country in the last 24 hours 483 people died

कोरोना: दो दिन की बढ़ोतरी के बाद आज कम हुए केस, पिछले 24 घंटे में मिले 35,342 नए मरीज

Fri, 23 Jul 2021 09:48 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 23 Jul 2021 09:48 AM IST
सार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए जबकि संक्रमण की चपेट में आकर 483 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

विज्ञापन
35342 new cases of Covid 19 were registered in the country in the last 24 hours 483 people died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगातार लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, दो दिन की बढ़ोतरी के बाद आज यानी शुक्रवार (23 जुलाई) को कोविड-19 के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। बता दें, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 35,342 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,12,93,062 हो गई। वहीं, इस घातक बीमारी से 483 नई मौतें भी हुईं। इससे देश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,19,470 हो गई है। 

विज्ञापन


कोरोना के नए ममालों में दर्ज की गई कमी
बता दें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार (21 जुलाई) को सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कोरोना संक्रमण के 42,015 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,12,16,337 हो गई थी। वहीं, बृहस्परतिवार ( 23 जुलाई) को कोविड-19 के 41,383 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,12,57,720 पर पहुंच गई थी जबकि 507 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,18,987 हो गई थी। इन आंकड़ो से साफ पता चलता है कि देश में शुक्रवार को कोरोना के नए ममालों में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


देश में कोरोना के सक्रिय मामले चार लाख के पार
भारत में 38,740 नए मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। ऐसे में कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3,04,68,079 हो गई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,05,513 है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,76,423 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 42,34,17,030 हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed