फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   35012 crore handed over to RBI without claims in banks

RBI : बैंकों में बिना दावे पड़े 35012 करोड़ आरबीआई को सौंपे, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

Tue, 04 Apr 2023 06:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 Apr 2023 06:10 AM IST
सार

कराड ने लिखित जवाब में बताया कि सबसे ज्यादा 8,086 करोड़ भारतीय स्टेट बैंक के पास जमा थे। इसके बाद 5,340 करोड़ पंजाब नेशनल बैंक, 4,558 करोड़ केनरा बैंक के पास जमा थे। इसमें ज्यादातर रकम उन खाताधारकों की है, जिनकी मौत हो चुकी है

विज्ञापन
35012 crore handed over to RBI without claims in banks
RBI - फोटो : PTI

विस्तार

देश के सरकारी बैंकों में बिना दावे के जमा पड़े 35,012 करोड़ रुपये फरवरी में रिजर्व बैंक को स्थानांतरित किए गए। सोमवार को यह जानकारी लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने दी। कराड ने लिखित जवाब में बताया कि सबसे ज्यादा 8,086 करोड़ भारतीय स्टेट बैंक के पास जमा थे। 

विज्ञापन


इसके बाद 5,340 करोड़ पंजाब नेशनल बैंक, 4,558 करोड़ केनरा बैंक के पास जमा थे। इसमें ज्यादातर रकम उन खाताधारकों की है, जिनकी मौत हो चुकी है और किसी ने भी वर्षों से इस रकम को लेकर दावा नहीं किया है।  
विज्ञापन


ये हैं नियम 
मृत ग्राहकों के खाते के दावों को आसानी से निपटाने के लिए एसबीआई की वेबसाइट पर जरूरी प्रश्नों के जवाब दिए गए हैं। शाखा में मृत ग्राहक के खातों के निपटान के लिए प्राप्त हर आवेदन की विधिवत स्वीकृित दी जाती है। दस्तावेज अधूरे या क्रम में नहीं हैं या दावा खारिज कर दिया गया है, तो दावेदारों को सलाह के तहत, उसके कारणों के साथ विधिवत रूप से दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed