{"_id":"5f955a958ebc3e75047ce5a4","slug":"32-naxals-surrender-in-dantewada-district-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: लाखों रुपये के इनामी चार नक्सलियों समेत 32 ने दंतेवाड़ा में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छत्तीसगढ़: लाखों रुपये के इनामी चार नक्सलियों समेत 32 ने दंतेवाड़ा में किया आत्मसमर्पण
Sun, 25 Oct 2020 05:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 25 Oct 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिलों में से एक दंतेवाड़ा में रविवार को 32 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से चार के सिर पर कुल मिलाकर चार लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी ने बरसूर पुलिस थाने में यह कहते हुए आत्मसमर्पण किया कि वे जिला पुलिस के पुनर्वास अभियान से प्रभावित हैं और खोखली माओवादी विचाराधारा से निराश हो चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी 32 नक्सलियों में से 19 बकेली गांव के रहने वाले हैं। वहीं, चार कोरकोट्टी के रहने वाले हैं और तीन-तीन नक्सली उदेनार, तुमारीगुंडा और मताली गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते इनकी पहचान उजागर नहीं की है।
विज्ञापन
ये नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन, क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन, चेतना नाट्य मंडली (माओवादियों की सांस्कृतिक शाखा) और जनताना सरकार समूह से हैं। इन पर पुलिस टीमों और चुनाव अधिकारियों पर हमला और बारूदी सुरंग विस्फोट का आरोप है।