{"_id":"647b62bdbd8ec500980bee05","slug":"31-people-from-west-bengal-killed-and-544-injured-in-odisha-train-accident-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Train Crash: ओडिशा रेल हादसे में पश्चिम बंगाल के 31 लोगों की मौत, 544 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha Train Crash: ओडिशा रेल हादसे में पश्चिम बंगाल के 31 लोगों की मौत, 544 घायल
Sat, 03 Jun 2023 10:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता/बालासोर
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता/बालासोर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:15 PM IST
सार
सचिवालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के दो सिनियर आईएएस अधिकारियों को मेदिनीपुर में नियुक्त किया गया है जो ओडिशा के बालासोर में मौजूद चार अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्यों में तालमेल बनाकर मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओडिसा ट्रेन हादसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर के पास हुए रेल हादसे में मरने वालों में पश्चिम बंगाल के भी लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं। शनिवार शाम 4:30 बजे तक पश्चिम बंगाल के 31 मृतकों की पहचान हो चुकी है। इसके अलावा घायलों में 544 लोग बंगाल के रहने वाले हैं। राज्य सचिवालय की ओर से शनिवार अपराह्न जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि घायलों में से पश्चिम बंगाल के 25 लोगों को ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है जबकि बाकी 11 लोगों को पश्चिम बंगाल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सचिवालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के दो सिनियर आईएएस अधिकारियों को मेदिनीपुर में नियुक्त किया गया है जो ओडिशा के बालासोर में मौजूद चार अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्यों में तालमेल बनाकर मदद कर रहे हैं। यात्रियों को लेकर बालासोर से एक विशेष ट्रेन शाम के समय हावड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी। लोगों के लाने की सारी व्यवस्थाएं राज्य सरकार की ओर से की गई है। ट्रेन में चिकित्सा की भी व्यवस्था है और खड़गपुर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान स्थानीय डीएम और एसपी इनकी सुविधाओं का जायजा लेंगे। इसके अलावा सर एमवीटी बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जरिए 635 यात्रियों को हावड़ा लाया गया है। इनमें से 35 यात्रियों को चिकित्सा की जरूरत पड़ी जो हावड़ा स्टेशन पर ही उपलब्ध करवाई गई। एक यात्री को कोलकाता के बीआर सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बंगाल सरकार ने रेल दुर्घटना स्थल पर भेजे 34 चिकित्सक 70 एंबुलेंस
इस ट्रेन हादसे में राहत और बचाव के लिए पश्चिम बंगाल सरकार भी पूरी ताकत से जुटी हुई है। राज्य सचिवालय की ओर से शनिवार दोपहर जारी बयान में बताया गया है कि अब तक 70 एंबुलेंसों को मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा 34 डॉक्टर भेजे गए हैं। घायलों को सुरक्षित वापस लौटाने के लिए 10 बसें भी बालासोर रवाना हुई हैं। चिकित्सा सामग्री लेकर 20 मिनी ट्रक भी बालासोर के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने बताया है कि अभी तक 20 एंबुलेंसों से 120 यात्रियों को बंगाल लाया गया है। इनमें से 11 लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच लोगों को भर्ती किया गया है जबकि घटाल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में छह लोग भर्ती किए गए हैं। घायलों में से दो लोगों को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन की दो टीम भी मौके पर पहुंची हैं।
राज्य के चार आईएएस, चार डिप्टी मजिस्ट्रेट और एक एसडीपीओ को बालासोर भेजा गया है जो राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। सचिवालय में कंट्रोल रूम खोला गया है जिसकी देखरेख आईएएस अधिकारियों को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो खुद ही मौके पर मौजूद हैं और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में उन्होंने रेलवे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है।