फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 July 2026 Major Events

आज के दिन: सावन महीने की शुरुआत, नमो भारत ट्रेनों के संचालन में होगा बदलाव

Thu, 30 Jul 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 30 Jul 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 30 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
30 July 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 30 जुलाई 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज से सावन महीना शुरू हो गया है। इसके साथ ही नमो भारत ट्रेनों के संचालन में बदलाव होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

सावन का महीना शुरू
गुरुवार, 30 जुलाई 2026 से पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है और पूरे महीने भक्त शिव आराधना में लीन रहते हैं। इस माह शिवलिंग पर रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, बेलपत्र, भस्म आदि चढ़ाने की परंपरा है। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है और ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ सावन में जल्द प्रसन्न होते हैं और हर एक मनोकामनाएं पूरी करते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजशाला मामले में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भोजशाला मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई होगा। इस याचिका में मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादित भोजशाला परिसर के पास शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने के निर्देश का पालन न करने का आरोप लगाया गया है। 24 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा वी मोहना की पीठ ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। हालांकि, पीठ के जल्दी स्थगित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का गाजीपुर का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर के दौरे पर रह सकते हैं। यहां वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)

नमो भारत ट्रेनों के संचालन में बदलाव
कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर 30 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रतिदिन 52 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स चलाने का फैसला किया है। इसके साथ ही नमो भारत ट्रेनें अब हर 10 मिनट की बजाय हर 8 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी। एनसीआरटीसी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करते हैं। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू होने से सड़क परिवहन प्रभावित रहता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed