{"_id":"5935a11c4f1c1b831c9c7ffa","slug":"30-houses-to-house-fire-after-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग लगने से 30 घरों की गृहस्थी राख ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आग लगने से 30 घरों की गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:51 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़हा में दोपहर बाद अज्ञात कारणों से गोबिंद के घर से आग की चिंगारी उठने लगी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आग बुझाने में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन
आग से जला घर का सामान।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मल्लावां । अज्ञात कारणों की चलते सोमवार को तीस घरों में आग लग गई। जिससे घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों की चपेट में आए छह मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। आग लगने की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तहसीलदार ने बताया कि आग लगने से करीब 25 लाख रुपये नुकसान का आंकलन किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़हा में दोपहर बाद अज्ञात कारणों से गोबिंद के घर से आग की चिंगारी उठने लगी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आग बुझाने में सफल नहीं हुए। उन्होंने आग लगने की सूचना फायरबिग्रेड कर्मियों को मामले की सूचना दी। करीब दो घंटे देरी से फायर बिग्रेड कर्मी पहुंचे। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
तब तक गोबिंद के अलावा देवीजी, शिवनाथ , बालकराम , रामपाल, लाला, रामलखन, पुत्तीलाल, सियाराम, सिपाहीलाल, रामपाल, रमेश, लालता, रामबाबू, रामनारायण, हीरालाल, चंद्रपाल, अनिल, नत्थालाल, सोबरन, चंपा, रामकिशोर, रामसागर, रामदयाल, मिथलेश, जयलाल, श्यामबिहारी, रामाधार, फूलचंद्र, मुंशीलाल के घरों में रखे गेंहू समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
जबकि गोबिंद की चार बकरी, एक भैस के साथ शिवनाथ की एक गाय की जलकर मौत हो गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मद्द से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर तहसीलदार राजेश कुमार राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचे और नुकसान का आकलन करवाया। कानून-गो रामेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी घरों के नुकसान का आकलन 25 लाख रुपये किया गया है।
प्रभारी प्रताप भान सिंह व फायरमैन रामबाबू ने बताया कि बिलग्राम से करीब 40-45 किमी दूर है। गांव का रास्ता भी खराब है। इसके बावजूद समय से गांव पहुंच गए। रास्ते में समय लगता है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़हा में दोपहर बाद अज्ञात कारणों से गोबिंद के घर से आग की चिंगारी उठने लगी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आग बुझाने में सफल नहीं हुए।