फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 drug cases filed since Sushant death case NCB arrests 92 people

सुशांत केस के बाद से ड्रग के 30 मामले दर्ज, एनसीबी ने 92 लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2021 03:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Jan 2021 03:23 AM IST
विज्ञापन
30 drug cases filed since Sushant death case NCB arrests 92 people
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से पूरी मुंबई में ड्रग्स को लेकर छापेमारी की जा रही है, जिसका सिलसिला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के शिकंजे में बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी आए हैं।

विज्ञापन


एनसीबी की मुंबई और गोवा शाखा के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि पिछले तीन महीने में ड्रग के अभी तक 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 92 लोगों की गिरफ्तारी अभी तक मुंबई पुलिस ने की है।
विज्ञापन


14 जून, 2020 के दिन बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के आत्महत्या मामले से जुड़े ड्रग के सिलसिले में अब तक कुल 30 मामलों में 92 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एनसीबी ने साल 2017 में 30 मामले दर्ज किए गए, लेकिन केवल 38 आरोपियों की गिरफ्तारियां हुईं। इसी तरह साल 2018 में 25 मामले दर्ज किए गए और 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2019 में 35 मामले दर्ज किए गए और 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साल 2020 में एनसीबी द्वारा की गई कार्रवाई की पिछली सालों में की कार्रवाइयों से तुलना करें तो साल 2020 में काफी अधिक गिरफ्तारियां हुईं हैं। जैसे कि साल 2016 में ब्यूरो ने 23 मामले दर्ज किए गए और मात्र 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई।


बता दें कि एनसीबी द्वारा न केवल रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई बल्कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, हास्य कलाकार भारती सिंह, अभिनेता अर्जुन रामपाल सरीखे बड़े-बड़े कलाकारों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed