फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 women burnt to death After fire in cloth shop in Allahabad

इलाहाबादः भीषण आग में जला तीन मंजिला मकान, मां-बेटी समेत तीन की मौत

Tue, 21 Nov 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
3 women burnt to death After fire in cloth shop in Allahabad
fire

 शहर के सुलेमसराय बाजार में सोमवार सुबह कपड़ा कारोबारी उमेश केसरवानी की जीटी रोड स्थित दुकान और तीन मंजिले मकान में शार्ट-सर्किट से आग भड़क उठी। आग की भयावहता को देखते हुए सेना का भी दमकल दस्ता आ गया लेकिन करीब तीन घंटे में दुकान और मकान तबाह हो गया। 

विज्ञापन



कारोबारी की मां, पत्नी और बेटी की घने धुएं में दम घुटने से जान चली गई। आग में फंसे परिजनों को बचाने की कोशिश में कारोबारी समेत चार लोग झुलस गए। तीन मौतों के साथ ही करीब एक करोड़ रुपये की नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग की देरी और लापरवाही से लोगों में भारी नाराजगी रही। कई किलोमीटर तक जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन


सुलेमसराय में शेरवानी मोड़ के निकट रहने वाले उमेश केसरवानी ने तीन मंजिला मकान के निचले हिस्से में कपड़े की दुकान खोल रखी थी। दुकान के पीछे और दूसरे तल पर भी दुकान का माल भरा था। बगल के तिमंजले मकान में उनके चचेरे भाई अनूप केसरवानी भी कपड़े की दुकान चलाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह लगभग सवा सात बजे उमेश के पिता रामचंद्र घर से निकलकर सड़क पार मंदिर में पूजा करने गए थे। कुछ देर बाद वह लौटे तो दुकान से घना धुआं निकलता देख सन्न रह गए। हल्ला मचा तो उमेश भी बाहर आ गए। भीड़ जुटने लगी। बगल के मकान से दोनों चचेरे भाई समेत पड़ोसी आ गए। दुकान से माल निकालने की कोशिश की जाने लगी। 

3 women burnt to death After fire in cloth shop in Allahabad

कुछ ही देर में दुकान और गोदाम के साथ ही पूरा घर आग की जद में आ गया। लपटों से घिरे मकान के दूसरे तल पर उमेश की मां रुक्मणि, पत्नी स्नेहलता, बेटी पारूल, पुत्र विशाल, भयाहू वंदना और उनकी बेटी चेतना थी। बाकी लोग छत के  रास्ते बगल के मकान पर पहुंच गए पर बुजुर्ग रुक्मणि नहीं निकल सकीं।  

उमेश की पत्नी स्नेहलता सास रुक्मणि को बचाने के लिए बेटी पारूल संग छत से दुबारा नीचे कमरे में गईं तो वे भी घने धुएं में फंस गईं। इस बीच मौके पर दमकल दस्ते और कई थानों की पुलिस फोर्स समेत एसपी सिटी, एडीएम सिटी, सीओ पहुंच गए थे। जबरदस्त आग की वजह से दुकान के रास्ते घुसना संभव नहीं हो रहा था इसलिए पुलिस और दमकल कर्मियों ने बाहर से दूसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाई। बगल की दीवार में सुराख किया। सेना का भी दमकल दस्ता आ गया। 

अग्निशमन कर्मचारी दूसरे और तीसरे मंजिल के कमरों में पहुंचे तो वहां बुजुर्ग रुक्मणि (70), स्नेहलता (48) और पारूल (22) के शव मिले। तीन मौतों से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। उमेश का भी हाथ झुलस गया। तीन अन्य लोग आग की चपेट में आए। 

करीब तीन घंटे में आग तो बुझा ली गई लेकिन मकान पूरी तरह तबाह हो गया। दुकान और गोदाम में रखा सारे कपड़े भी जलकर नष्ट हो गए। धूमनगंज से लेकर चौफटका ओवरब्रिज तक जाम लगा तो पुलिस ने डायर्वजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed