फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 killed 13 injured in blast in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Know all about it

Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 13 घायल

Thu, 07 Aug 2025 05:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Aug 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
3 killed 13 injured in blast in Pakistan Khyber Pakhtunkhwa Know all about it
Bomb Blast - फोटो : Adobe Stock

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार को हुए एक बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मियों सहित 13 अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी ताहिर शाह ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान जिले की वाना तहसील में एक टैक्सी स्टैंड के पास एक पुलिस गश्ती वाहन के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट हुआ। कम से कम दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ताहिर ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद हुई गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। घायलों को वाना मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर से नवंबर 2022 में सरकार के साथ संघर्ष विराम खत्म करने के बाद से पाकिस्तान में, खासकर कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकवादी हमलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed